{"_id":"668dd0fed0f07a8f9e09b914","slug":"impressed-by-public-welfare-works-voters-trusted-bjp-mp-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-452281-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास किया : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास किया : सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं की मतदाता अभिनंदन यात्रा कार्यक्रम के तहत जीवनगढ़ स्थित एक निजी वेडिंग पॉइंट में बैठक आयोजित की गई। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।
कार्यक्रम के संयोजक विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने माला राज्य लक्ष्मी शाह को लगातार चौथी बार विजयी होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से समन्वय बनाकर सांसद राज्य की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विकासनगर विधानसभा से 70 प्रतिशत से अधिक वोट जिन बूथों पर भाजपा को प्राप्त हुए हैं, उनके बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों को पटका पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, संतोष रावत, अमित डबराल, विपुल मुसला, खजान नेगी, ऋषभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।