फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   important information about bank account

जल्दी करा लें ये जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट

Sun, 27 Aug 2017 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Aug 2017 08:21 AM IST
विज्ञापन
important information about bank account
logo

प्रदेश में अगर 31 दिसंबर 2017 तक बैंक खातों में आधार अपडेट न किया तो खाते बंद कर दिए जाएंगे। इसके अलावा सूबे में जल्द ही वसूली प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन फाइलिंग शुरू होने जा रही है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 62वीं बैठक में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक होटल में आयोजित बैंकर्स समिति की बैठक का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2020 तक किसानों की आय दोगुना करने को राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए सरकार का प्रयास है कि किसानों को समय से बीज, खाद, दवाएं मिलें।
विज्ञापन


उनकी उपज का बाजार मूल्य मिलें। फसल की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध हो। इसके साथ ही सरकार दो प्रतिशत ब्याज पर फ सली ऋ ण देने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने बैंकर्स से आह्वान किया कि ऋण-जमा अनुपात बढ़ाएं। वित्त सचिव अमित नेगी ने बताया कि बैंकों द्वारा भूमि अभिलेखों पर ऑनलाइन  प्रभार अंकित करने संबंधी शासनादेश जारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

important information about bank account
logo

वसूली प्रमाण पत्र की ऑनलाइन फाइलिंग का साफ्टवेयर एनआईसी ने विकसित कर लिया है। सिक्योरिटी ऑडिट की प्रक्रिया के बाद 15 दिन में इसे शुरू कर दिया जाएगा। ऋण वसूली के संबंध में बैंकों ने ऋ ण समाधान योजना शुरू की है। इसका लाभ उठाकर एकमुश्त समाधान किया जा सकता है। सभी बैंक दस सितंबर 2017 तक अपना डेटा डिजिटाइज्ड कर देंगे।

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंक आलोक कुमार चौधरी ने बताया कि जून, 2017 त्रैमास की समाप्ति पर राज्य का ऋ ण-जमा अनुपात 54 प्रतिशत है। बैंकों ने जून 2017 तक राज्य में कृषि क्षेत्र में 14.37 करोड़ के ऋ ण वितरित किए हैं। केंद्र सरकार के नियम को एक जून से प्रदेश में लागू कर दिया गया है। इसके तहत 31 दिसंबर के बाद आधार सत्यापित न होने वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed