फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Importance of newspapers to students

छात्रों को बताया समाचार पत्रों का महत्व

Sun, 17 Nov 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Importance of newspapers to students
चकराता में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में छात्रों को जानकारी देते प्रवक्ता - फोटो : VIKAS NAGAR
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में समाचार लेखन कला विषय पर चले रहे 15 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण में शनिवार को प्रतिभागियों को समाचार पत्रों के महत्व और प्रेस फोटोग्राफी की बारिकियों से रुबरू करवाया। प्राचार्य प्रो केलए तलवाड़ ने कहा कि 30 मई 1826 को उदंत मार्तंड नामक पहला हिंदी समाचार पत्र प्रकाशित हुआ। स्वतंत्रता आंदोलन में भी पत्रकारों और समाचार पत्रों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाचार किसी घटना के लिए साक्ष्य का काम करते हैं। प्रशासन खबरों का संज्ञान लेकर भी कार्रवाई भी करता है।
विज्ञापन

प्रेस फोटोग्राफी के तहत प्रतिभागियों को समाचार के लिए उपयुक्त फोटो लेने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फ्रेम, फोकस और विभिन्न ऐंगल की जानकारी भी दी गई। संचालन मीडिया प्रभारी डॉ. नरेश चौहान ने किया। इस अवसर पर स्मिता, मोनिका, अनिशा, दिव्या, नेहा, ईशु, सैरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed