फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP dress code change

फिर अंगोला ड्रेस में नजर आएंगे आईएमए के जेंटलमैन

Wed, 10 Dec 2014 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Dec 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
IMA POP dress code change

भारतीय सैन्य अकादमी में 13 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) में इस बार जेंटलमैन कैडेट नए ड्रेस कोड अंगोला ड्रेस में नजर आएंगे। तीन साल पहले केवल सर्दियों के लिए बदले गए ड्रेस कोड (ब्लू पेट्रोल ड्रेस) को इस बार फिर बदल दिया गया है। तीन साल बाद अब फिर से दिसंबर में होने वाली पीओपी में पुराने ड्रेस कोड अंगोला ड्रेस (सर्दियों में पहने जाने वाली गर्म शर्ट, आर्मी की ग्रीन पेंट) को लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अकादमी ने तीन साल पहले जीसी कैडेट्स को दिसंबर माह में होने वाली पीओपी के दौरान ब्लू पेट्रोल ड्रेस (नीले रंग की जर्सी और पेंट) पहनने का आदेश जारी किया था। इससे पहले तक कैडेट्स अंगोला शर्ट वाली सेरिमोनियल ड्रेस पहनते रहे थे।
विज्ञापन


नए आदेश के बाद अकादमी में तीन साल तक ब्लू पेट्रोल ड्रेस में ही पीओपी हुई। इसके बाद कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह ने पीओपी में सेरिमोनियल परिधान बदलने के लिए पहल की थी, इसकी अनुमति मिलने के बाद ब्लू पेट्रोल ड्रेस को बदल कर फिर से अंगोला ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। बता दें कि हर वर्ष जून और दिसंबर माह में पीओपी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई वर्ष बाद एईसी एंट्री के कैडेट होंगे पासआउट
लंबे समय के बाद आर्मी एजूकेशन कोर (एईसी) एंट्री स्कीम से चयनित कैडेट्स कोर्स में पासआउट होंगे। एईसी एंट्री स्कीम इकलौती पोस्ट ग्रेजुएट (एमए और एमएससी) किए हुए युवाओं के लिए है। एईसी एंट्री के माध्यम से चयनित होने वाले सैन्य अकादमियों में बतौर इंस्ट्रक्टर तैनात होते हैं। कई वर्षों से इस एंट्री स्कीम के माध्यम से चयन नहीं हो रहा था, लेकिन अब सैन्य अकादमियों के विस्तारीकरण के चलते एईसी के पदों में बढ़ोतरी की जा रही है।

भारतीय सेना को जल्द मिलेंगे 601 अफसर

IMA POP dress code change

भारतीय सेना को जल्द 601 अफसर मिलने जा रहे हैं। 13 दिसंबर को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) है। परेड में अंतिम पग पार करते ही 601 जेंटलमैन कैडेट को लेफ्टिनेंट का रैंक मिल जाएगा। इसके साथ ही 64 विदेशी कैडेट भी पास आउट होंगे, जिसमें सर्वाधिक कैडेट अफगानिस्तान के हैं। मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल वीआईएस महिवाल ने डिप्टी कमांडेंट परेड का निरीक्षण किया।

पीओपी की तैयारियों के तहत चैटवुड हाल के ड्रिल स्क्वायर में कुल 665 जेंटलमैन कैडेट ने मेजर जनरल महिवाल को सलामी दी। जनरल महिवाल अकादमी के चीफ इंस्ट्रक्टर भी हैं। जनरल महिवाल ने परेड का निरीक्षण कर तैयारियों पर संतोष जताया। कहा कि मौजूदा परिवेश में राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना की भूमिका लगातार बढ़ रही है, ऐसे में एक सैन्य अफसर की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। डिप्टी कमांडेंट परेड में स्कूली और कालेज छात्रों को आमंत्रित करने की परंपरा है। इस बार पांच स्कूलों के छात्रों को परेड देखने के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed