फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IMA POP 2021: Gentlemen cadets made a great move in the parade today

IMA POP 2021: जेंटलमैन कैडेटों ने परेड में की शानदार कदमताल, उप समादेशक व मुख्य प्रशिक्षक ने ली सलामी

Tue, 07 Dec 2021 07:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Dec 2021 07:56 PM IST
सार

IMA POP 2021: पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट शिरकत करेंगे। इसके बाद 319 जेंटलमैन कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे।

विज्ञापन
IMA POP 2021: Gentlemen cadets made a great move in the parade today
परेड के दौरान भावी अफसर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी में आगामी शनिवार 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड से पहले आयोजित डिप्टी कमांडेंट परेड में कैडेटों ने शानदार कदमताल की। इस दौरान कैडेट पूरे जज्बे और जोश में दिखे। डिप्टी कमाडेंट व मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल अलोक जोशी ने पासिंग बैच के कैडेटों से सलामी लेकर उन्हें अग्रिम बधाई दी। कैडेटों को दो दिन बाद कमांडेंट परेड (फुल ड्रेस रिहर्सल परेड) की अग्नि परीक्षा भी पास करनी होगी। 

विज्ञापन

11 दिसंबर को पासिंग आउट परेड

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जिसमें देश-विदेश के 387 जेंटलमैन कैडेट शिरकत करेंगे। इसके बाद 319 जेंटलमैन कैडेट बतौर अफसर भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे। जबकि मित्र देशों की सेना के लिए भी 68 सैन्य अफसर मिलेंगे।

विज्ञापन


इस परेड में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत, उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम गणमान्यों व सेना के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं परेड में शिरकत करने से पहले पासिंग आउट बैच के सभी 387 जेंटलमैन कैडेटों ने मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट व चीफ इंस्ट्रक्टर परेड (रिहर्सल परेड) में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पासिंग आउट परेड से पहले पासिंग आउट बैच के कैडेटों को एज्युडेंट परेड, डिप्टी कमांडेंट परेड व कमांडेंट परेड में शिरकत करना पड़ता है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह को अकादमी के चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर पासिंग आउट बैच के इन जेंटलमैन कैडेटों ने आईएमए गीत की धुन पर कदमताल करते हुए आईएमए के उप समादेशक मेजर जनरल जोशी से विदाई ली।


इससे पहले उप समादेशक ने रिहर्सल के तौर पर बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड का निरीक्षण कर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों से जनरल सैल्यूट लिया। परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट जोश व जज्बे से भरपूर दिखे। उप समादेशक ने अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेटों को रिहर्सल के तौर पर सोर्ड ऑफ ऑनर के साथ ही गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed