{"_id":"5cf3f3a6bdec22076357b9a1","slug":"ima-pop-2019-route-diverted-till-six-hours-for-award-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए पीओपी 2019: अवार्ड सेरेमनी आज, सुबह पांच से 11 बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए पीओपी 2019: अवार्ड सेरेमनी आज, सुबह पांच से 11 बजे तक रूट रहेगा डायवर्ट
Mon, 03 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 03 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में सोमवार को अवार्ड सेरेमनी के चलते चकराता रोड पर छह घंटे तक रूट डायवर्ट रहेगा। रूट डायवर्जन व्यवस्था सुबह पांच बजे से 11 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान आईएमए क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। आठ जून को आईएमए में पासिंग आउट परेड से पहले रिहर्सल परेड का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
-बल्लूपुर से आने वाले वाहनों को रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर भेजा जाएगा।
-प्रेमनगर की ओर से आने वाले वाहनों को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। यह वाहन रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
-विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन हर्बर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यह वाहन धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेंगे।
विज्ञापन
-देहरादून से विकासनगर जाने वाले वाहनों को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए जीएमएस रोड होते हुए कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। इस रूट का यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा।
-सभी भारी वाहनों को हर्बर्टपुर, धूलकोट से शिमला बाईपास की तरफ तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड से कमला पैलेस से सेंट ज्यूड चौक से शिमला बाईपास रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।