{"_id":"5cf557dbbdec22077a4295f8","slug":"ima-pop-2019-indian-army-will-get-india-382-and-77-foreigners-cadets-on-8th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA POP: भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे 382 जांबाज, 77 विदेशी कैडेट्स भी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA POP: भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे 382 जांबाज, 77 विदेशी कैडेट्स भी होंगे शामिल
Tue, 04 Jun 2019 08:17 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 04 Jun 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
आईएमए में परेड करते कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी में सोमवार को 459 जांबाजों ने आठ जून को होने वाली परेड के लिए तैयारियां पुख्ता की गईं। अकादमी में डिप्टी कमांडेंट परेड के दौरान जोश से लबरेज कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर मार्चपास्ट कर बेहतर अनुशासन का परिचय दिया। इस क्रम में मंगलवार को अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
आईएमए में सोमवार को कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा...गीत की धुनों पर जोश से लबरेज 459 जेंटलमैन कैडेट्स ने ड्रिल स्क्वायर पर परेड की। कैडेट्स ने अंतिम पग भरा तो हेलीकॉप्टरों ने उन पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
आईएमए से शनिवार को 459 कैडेट पास आउट होंगे। इनमें 382 भारतीय सेना का हिस्सा बनेंगे। 77 विदेशी कैडेट्स अपने देशों की सेना में जिम्मेदारी संभालेंगे। आईएमए के डिप्टी कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जीएस रावत ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
डिप्टी कमांडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जीएस रावत ने कहा कि कैडेट्स अच्छे आचरण व पराक्रम के साथ एक योद्धा की जिम्मेदारियां निभाएं। एक सैन्य अफसर की अपने प्रत्येक जवान के प्रति जिम्मेदारी बनती है। उसके भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करें।
ऐसे उदाहरण स्थापित करें कि वह गर्व से आपकी ओर देखें। यही अकादमी में सिखाया भी गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य दस्ता दुनिया में सबसे अच्छा, दिल से सरल, निर्विवाद, वफादार और देशभक्ति से भरा है। एक अधिकारी के रूप में आपको अपने इरादे और कार्यों की सत्यता व पवित्रता के आधार पर उनका सम्मान और विश्वास अर्जित करना होगा।