फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ima pop 2018 indian and foreign 409 gentleman cadetes will part in indian army

IMA POP: अंतिम पग पार कर सेना का हिस्सा बने 347 जांबाज, लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु ने ली सलामी

Sat, 08 Dec 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
Ima pop 2018 indian and foreign 409 gentleman cadetes will part in indian army
उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु ने ली परेड की सलामी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर शनिवार को 347 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इस साल मित्र राष्ट्रों के 80 कैडेट्स भी पासआउट हुए। उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु करीब साढ़े नौ बजे परेड स्थल पर पहुंचे और परेड की सलामी ली। इसके बाद बहादुर कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन


आईएमए गीत पर चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 427 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर सेना में अफसर बन गए। इस दौरान इन कैडेट्स पर हवाई पुष्प वर्षा की गई। बता दें कि दो साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ये युवा भारतीय सेना में अफसर बनते हैं। 

विज्ञापन


इनके साथ 80 विदेशी जीसी भी शामिल हैं। जैसे ही जीसी ने अंतिम पग पार किया, ईएमए के इतिहास में देश को 61,077 अफसर देने का रिकॉर्ड जुड़ गया। इसमें 2182 विदेशी जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल हैं। इस दौरान इन युवा अफसरों के परिजन भी आईएमए में मौजूद रहे। सुबह 08 बजकर 55  मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। कंपनी सार्जेट मेजर अरविंद, मनीष कुमार, हितेष चंदा, संजय पंत, ठाकुर हर्षवर्धन, अहंतम, राहुल सिंह व बृजेश पाल सिंह ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह ली। इस दौरान कमाडेंट ले जनरल एसके झा, डिप्टी कमान्डेंट मेजर जनरल जेएस नेहरा सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी व सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन ठाकुर को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। रजत पदक गुरवीर सिंह तलवार को दिया गया। जबकि, हर्ष बंसीवाल ने सिल्वर मेडल (टीजी) हासिल किया। कांस्य पदक गुरवंश सिंह गोसाल को मिला। सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट बिशाल चंद्र वाजी चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर सैंगरो कंपनी को मिला। 

आईएमए में इस बार नई परंपरा की नींव रखी गई। यह पहली बार था जब अकादमी के असिस्टेंट एडजुटेंट मेजर अंगद सिंह व ड्रिल इंस्ट्रक्टर सूबेदार मेजर सुल्तान सिंह शेखावत भी परेड कमांडर के साथ ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे।

इन्हें मिले पुरस्कार

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के कारण शनिवार दोपहर 12 बजे तक मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू रहेगी। आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। यहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर सकेगा। इसके अलावा विकासनगर और हर्बटपुर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा। 

सोर्ड ऑफ ऑनर : एकेडमी कैडेट एडजुडेंट अर्जुन ठाकुर
गोल्ड मेडल : एकेडमी कैडेट एडजुडेंट अर्जुन ठाकुर
सिल्वर मेडल : एकेडमी अंडर ऑफिसर गुरवीर सिंह तलवार
ब्रांज मेडल : सीनियर अंडर ऑफिसर गुरवंश सिंह गोशाल
टीजीसी सिल्वर मेडल : जेंटलमैन कैडेट हर्ष बंसीवाल
फॉरेन जीसी सिल्वर मेडल : बिशाल चंद्र वाजी
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर : सैंगरो कंपनी, मानिकशॉ बटालियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed