{"_id":"5758608c4f1c1be8389c52e1","slug":"ima-honoured-best-cadets-in-many-categories","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए ने दिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए ने दिया सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
डोगरई कंपनी को गवर्नर ऑफ उत्तराखंड ट्रॉफी प्रदान करते ले.ज. एसके सैनी
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सैन्य अकादमी से पासआट होने वाले जेंटलमैन कैडेट्स में हथियार चलाने के प्रशिक्षण से लेकर रणनीति, शिक्षा, ड्रिल आदि श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ कैडेट और कंपनियों को सम्मानित किया। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कैडेट्स को सैन्य परंपरा, बदले परिवेश, सामरिक और रणनीतिक महत्व के साथ व्यवहार और नैतिक मूल्यों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
यंग आफिसर्स को कमांडेंट की नसीहत रही कि उनमें हमेशा जीतने की ललक बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना में टीम भावना सबसे अहम है। सेना में अफसर बनकर अपनी रेजिमेंट में जाने के बाद इस बात का कड़ाई से अनुपालन करना होगा कि खुद आप उन्हीं में से एक हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर पीके गर्ग ने विश्वविद्यालय से डिप्लोमा कोर्स करने वाले विदेशी कैडेट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
विज्ञापन
व्यक्तिगत मेडल से सम्मानित कैडेट
9 जीआर मेडल (मिलिट्री स्टडी में प्रथम) - कुमार शानु
पैराशूट रेजिमेंट मेडल (शारीरिक मजबूती और क्षमता) - जीएस सैनी
सिख रेजिमेंट सिल्वर मेडल (बेस्ट स्पोर्ट्स मैन) - कुमार गौरव
मराठा लाइट इन्फेंट्री (पीटी में सर्वश्रेष्ठ) मेडल - राजेंद्र सिंह बिष्ट
राजपूत रेजिमेंट सिल्वर मेडल (अकादमिक में अव्वल) - प्रवीण कुमार
सिख लाइट इन्फेंट्री मेडल (ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ) - जीएस सैणी
कोर आफ सिग्नल्स मेडल (साइंस और युद्धकौशल) - उपमन्यु मलिक
राजपूताना राइफल्स मेडल (रणनीति और नेतृत्व) - विकास तेजि
ब्रिगेड आफ द गार्डस मेडल (सर्विस विषय) - अमन ढाका
जाट रेजिमेंट सिल्वर मेडल (अफसर गुणों में सर्वश्रेष्ठ) - अभिषेक कुमार सिन्हा
एएससी मेडल (सवश्रेष्ठ गोल्फर) - परीक्षित बिश्नोई
5 गोरखा राइफल्स मेडल (बेस्ट एलएमजी निशाना)- जसंबिदर सिंह
8 गोरखा राइफल्स मेडल (सैम मानिकशा मेडल) - भुवन थापा
ग्रिनेडियर्स मेडल (इंसास राइफल निशाना) - दिनेश कुमार बदसारा
मोटिवेशनल ट्राफी- अमलरबीर सिंह सलारिया
ईएमई मेडल (ईएमई कोर में जाने वाला सर्वश्रेष्ठ)- बिदेशी पोलाई
डोगरा रेजमेंट एंड स्कॉउट मेडल- सतीश कुमार
बुक प्राइज
आईटी - क्षितिज मान
जर्नलिज्म क्लब - कुमार सन्नी
व्याख्यान - हर्षित भारद्वाज
अकादमिक - शिविम मेबता
एम एंड डी क्लब - पनरवासु माइराल
व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए रोलिंग ट्राफी
कर्नल एचएच राजा सर हरिंदर सिंह बरार ट्राफी (एलएमजी में बेस्ट) - क्षितिज मान
मेजर शैतान सिंह ट्राफी (हथियार प्रशिक्षण )- क्षितिज मान
डेकन हार्स ट्राफी (सर्वश्रेष्ठ घुड़सवार) - दान सिंह
8 कोर्स रियूनियम ट्राफी (आईटी) - क्षितिज मान
कंपनीज को मिले बैनर्स व ट्राफी
डीजी सिग्नल्स सिल्वर ट्राफी - करिअप्पा
सर अलवेन इजरा ट्राफी (सर्वश्रेष्ठ डब्ल्यूटी कंपनी) - अलामिन
द नवाब ऑफ जोरा ट्राफी (हथियार प्रशिक्षण) - कैसीनो
इंटर कंपनी फिजिकल ट्रेनिंग कप - इम्फाल
3 गोरखा रेजिमेंट ट्राफी (सर्वेश्रेष्ठ शारीरिक प्रशिक्षण)- कोहिमा
बर्मा आर्मी ट्राफी ( प्रथम कंपनी ) - कोहिमा
एयर चीफ मार्शल दिलबाग ट्राफी (खेल में द्वितीय) - जैसूर
एडमिरल सुशील कुमार ट्राफी (प्रोफेशनल प्रतियोगिताएं) - हाजीपीर
मेजर आरएस कंवर एंड आल रैंक्स 8 बार्डर स्काउट बटालियन ट्राफी - इम्फाल
सेंट्रल इंडियन हार्स ट्राफी (घुड़सवारी में अव्वल) - कैसीनो
द गवर्मेंट आफ उत्तराखंड ट्राफी (शैक्षणिक गतिविधियां) - डोगरई
इंटिरियर इक्नोमी ट्राफी - भगत बटालियन
आर्मी कमांडर आर्ट्रेक बैनर (द्वितीय रहने वाली कंपनी) - कोहिमा
कुमाऊं ट्राफी - इम्फाल