{"_id":"599a56924f1c1bbb4c8b456d","slug":"ima-cadet-dead-during-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए देहरादून में एक और कैडेट की मौत, दो दिन में दो मौत से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए देहरादून में एक और कैडेट की मौत, दो दिन में दो मौत से हड़कंप
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
ima dehradun
- फोटो : AmarUjala
आईएमए देहरादून में एक और कैडेट की मौत का सामने आया है। खबर है कि कैडेट की टेनिंग के दौरान तबियत खराब हुई थी। मृतक कैडेट की पहचान नवीन क्षेत्री के रुप में हुई है। नवीन करिअप्पा बटालियन का कैडेट था।
विज्ञापन
नवीन को पहले आर्मी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से महंत इंद्रेश रेफर किया गया। जहां कैडेट ने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे एक दिन पहले भी एक और कैडेट दीपक की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई थी। दो दिन में लगातार दो कैडेट की मौत से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
उधर, सेना के अफसर अभी बयान देने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कैडेट की मौत के पीछे डिहाईड्रेशन होना बताया जा रहा है।