{"_id":"344ce6a0325374c56b3b6cc53d61c965","slug":"ima-blood-donation-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA के स्वैच्छिक शिविर में 50 यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA के स्वैच्छिक शिविर में 50 यूनिट रक्तदान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागृति फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक के तत्वावधान में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान हुआ। विशेषज्ञों ने अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
सिनोला, मालसी, मसूरी मार्ग पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन नशा मुक्ति परामर्श व पुनर्वास केंद्र जागृति फाउंडेशन के निदेशक प्रीतमोहन सिंह कोहली ने किया। ट्रस्टी साहस अरोड़ा ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। 90 बार रक्तदान कर चुके अनिल वर्मा ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
फाउंडेशन के राजेंद्र उनियाल ने बताया कि शिविर में 85 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 50 ने रक्तदान किया। आयोजन में आईएमए ब्लड बैंक के डा. विकास शर्मा, डीएस तिवारी, जगप्रीत सिंह, उदय सिंह नेगी, गौतम और शुभम ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अंजना साहनी, भूपेंद्र थापली, भूपिंदर सिंह, पारस कोठारी, अनिल साहनी, कार्तिक उनियाल, सुनील क्षेत्री, अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।