Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegals Indians Return From US Haridwar youth who went to America via Donkey Route also reached Amritsar

Dehradun: डंकी रूट से अमेरिका गया हरिद्वार का युवक भी पहुंचा अमृतसर, अमेरिका से लौटाए जा रहे अवैध अप्रवासी

Tue, 18 Feb 2025 02:30 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Feb 2025 02:30 PM IST
सार

अमेरिका से लौटाए जा रहे अवैध अप्रवासियों में उत्तराखंड का भी एक युवक वापस आया है।अमेरिका से आए तीसरे दल में युवक पहुंचा है। 

विज्ञापन
Illegals Indians Return From US Haridwar youth who went to America via Donkey Route also reached Amritsar
up police - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका से लौटाए जा रहे अवैध अप्रवासियों में उत्तराखंड का भी एक युवक वापस आया है। यह युवक हरिद्वार का रहने वाला है। डंकी रूट से कुछ समय पहले अमेरिका गए इस युवक के बारे में पुलिस इमीग्रेशन से जानकारी आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल युवक अमृतसर के हवाई अड्डे पर इमीग्रेशन अधिकारियों की निगरानी में है।

विज्ञापन

बता दें कि अमेरिका ने अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को निर्वासित किया। इनमें सबसे बड़ी संख्या पंजाब के निवासियों की है। तीसरा विमान दो दिन पहले अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा था। इसमें एक हरिद्वार का रहने वाला युवक भी है। इंटेलीजेंस सूत्रों ने युवक के भारत लौटने की पुष्टि की है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि इस युवक के बारे में इमीग्रेशन विभाग से जानकारी आना बाकी है। वह उत्तराखंड की ही किसी एजेंसी के माध्यम से अमेरिका गया था या कहीं और से इसकी भी जानकारी की जा रही है। बता दें कि इस वक्त उत्तराखंड में भी ऐसी एजेंसियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: UCC में लिव-इन संबंधों के पंजीकरण पर HC ने कहा- बिना शादी निर्लज्जता से रह रहे, निजता का हनन कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डंकी रूट से विदेशों में भेजने का काम पंजाब में बड़े स्तर पर किया जाता है। लेकिन, इनके तार अब उत्तराखंड से भी जुड़े हो सकते हैं। ऐसे में इंटेलीजेंस इस बात की भी जांच कर रही है। गोपनीय जांच के लिए जिला पुलिस के साथ-साथ इंटेलीजेंस के अधिकारी भी जुटे हैं। बताया जा रहा है कि हरिद्वार का यह युवक बीते एक साल से अमेरिका में रह रहा था। वहां पर किन गतिविधियों या कारोबार में था इसकी जानकारी भी अभी पुलिस को नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed