चारधाम आ रहे हैं तो हो जाएं सावधान, आपके साथ भी इस तरह हो सकती है अवैध वसूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं तो सावधान हो जाएं। चारधाम मार्ग में तीर्थयात्रियों से कुछ लोग अवैध वूसली कर रहे हैं। अगर सावधानी नहीं बरती गई तो आपकी जेब भी ढीली हो सकती है।
दरअसल, बदरी-केदार की यात्रा पर आ रहे यात्रियों व स्थानीय से वाहनों पर रेडियम पेपर लगाने के नाम पर कुछ लोगों द्वारा वसूली की जा रही है। ये लोग अपने को पुलिस-प्रशासन के कर्मचारी बता रहे हैं। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ भी की है।
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईव पर सिरोहबगड़ में 8 लोगों द्वारा करीब 20 से 25 यात्रा वाहनों को रेडिमय पेपर लगाने के लिए रोका गया। प्रत्येक वाहन से 100 से 150 रुपये तक लिए गए।
ये लोग अपने को पुलिस और प्रशासन का कर्मचारी बताने लगे और वाहन पर अनिवार्य रूप से रेडियम पेपर लगाने की बात कहने लगे। इस पर, कुछ यात्रियों द्वारा रेडियम पेपर लगाने की रशीद मांगी गई तो वे उल्टा बहस करने लगे।
इस पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस पर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार को हाईवे निरीक्षण के निर्देश दिए।
पंवार ने रुद्रप्रयाग से लेकर धारी मंदिर क्षेत्र तक हाईवे का निरीक्षण किया। लेकिन वाहनों पर रेडियम पेपर लगाने वाले युवक नहीं मिले। इधर, बुधवार को पुलिस द्वारा तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि में भी जायजा लिया गया।
इस दौरान गाजियाबाद की एक कंपनी के ठेकेदार, से पूछताछ की गई, जो बदरीनाथ व गौरीकुंड हाईवे पर कुछ युवकों के जरिए वाहनों पर जबरन रेडियम पेपर लगाने का कार्य कर रहा था।
पुलिस ने उसे कड़ी हिदायत देते हुए पुन: ऐसा न करने को कहा है। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन व परिवहन विभाग से यात्रा मार्गो पर वाहनों पर रेडियम लगाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। कंपनी ठेकेदार फर्जी तरीके से यह कार्य कर रहा था। उसे जरूरी निर्देश देते हुए जल्द जिले से वापस जाने को कहा गया है।