{"_id":"67a4cd922b65ef80430a5803","slug":"illegal-plotting-on-10-bigha-land-in-bhauwala-was-demolished-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-118454-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाऊवाला में 10 बीघा जमीन में अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाऊवाला में 10 बीघा जमीन में अवैध प्लॉटिंग को किया ध्वस्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। टीम ने भाऊवाला के डूंगा में दो स्थानों पर पांच-पांच बीघा भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
एमडीडीए को विकासनगर तहसील क्षेत्र के भाऊवाला के डूंगा में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए के हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने टीम के साथ निर्माण स्थलों पर पहुंचे। डूंगा में दून हाईट कॉलोनी के पास अनूप रावत नाम के व्यक्ति की ओर से पांच बीघा प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने पांच बीघा भूमि पर गई चहारदीवारी और सड़क को जेसीबी से तोड़ दिया। डूंगा में सुरेंद्र पुंडीर नाम के व्यक्ति की ओर से पांच बीघा में प्लॉटिंग का काम किया जा रहा था। टीम ने यहां भी सड़क और प्लॉट की नींव को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में जेई मनवीर पंवार, जेई पीएमयू संजय जगूड़ी और सुपरवाइजर प्यारेलाल शामिल रहे।