फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal occupation will be removed from the land of Disaster Management Department

Dehradun News: आपदा प्रबंधन विभाग की भूमि से हटेंगे अवैध कब्जे

Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation will be removed from the land of Disaster Management Department
विकासनगर तहसील के अंतर्गत झाझरा सुद्धोवाला में आपदा प्रबंधन विभाग को आवंटित करीब 70 बीघा भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत के बाद शासन-प्रशासन की नींद टूटी है। शासन के निर्देश पर अब जाकर जिला प्रशासन ने अवैध कब्जों को चिह्नित करने और ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

करीब 11 साल पहले भाजपा शासनकाल में आपदा प्रबंधन विभाग को आवंटित 70 बीघा जमीन में 40 बीघा पर वर्तमान में अवैध कब्जा है। इस जमीन पर मकान और तमाम प्रतिष्ठान बन गए हैं। गैस गोदाम, निजी बोरवेल और प्लाटिंग तक कर दी गई है। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग में हुए बड़े जमीन घोटाले की आशंका की शिकायत करते हुए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को प्रकरण की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मामले में निर्देश मिलने के बाद अपर सचिव राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलाधिकारी देहरादून को अवैध कब्जों की जांच कर एक माह में रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी देहरादून ने जांच के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में स्वीकार किया गया कि कुछ अवांछित लोगों की ओर से आपदा प्रबंधन विभाग को आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे किए गए हैं। जमीन को कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग को लौटानी पड़ सकती है दो हेक्टेयर भूमि
जिलाधिकारी ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि आपदा प्रबंधन विभाग को आवंटित 5.29 हेक्टेयर भूमि का विभाग ने समुचित उपयोग नहीं किया है। अब केवल 3.29 हेक्टेयर भूमि आपदा प्रबंधन विभाग के नाम रखी जाए और शेष दो हेक्टेयर भूमि आपदा प्रबंधन विभाग से वापस लेकर राजस्व विभाग के नाम कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed