फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Illegal occupation of 1600 bigha land of 72 villages included in the Municipal Corporation

Dehradun News: नगर निगम में शामिल 72 गांवों की 1600 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे, सब पर चलेगा बुलडोजर

Wed, 20 Mar 2024 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 20 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

वर्ष 2018 में नगर निगम में आसपास के 72 गावों को शामिल किया गया था। कुछ माह पहले निगम ने नए शामिल गांवों के साथ ही आसपास के गांवों की राजस्व विभाग के साथ संयुक्त पैमाइश की।

विज्ञापन
Dehradun News: Illegal occupation of 1600 bigha land of 72 villages included in the Municipal Corporation
देहरादून नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम में शामिल हुए 72 गांवों की 138 हेक्टेयर यानी करीब 1600 बीघा भूमि पर लोग अवैध कब्जा जमाए बैठे हैं। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त पैमाइश के बाद यह तस्वीर सामने आई। नगर निगम सुरक्षित जमीन को कब्जे में लेने के बाद अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


वर्ष 2018 में नगर निगम में आसपास के 72 गावों को शामिल किया गया था। कुछ माह पहले निगम ने नए शामिल गांवों के साथ ही आसपास के गांवों की राजस्व विभाग के साथ संयुक्त पैमाइश की। इसके बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इन गांवों की कुल 706 हेक्टेयर भूमि नगर निगम के नाम पर आई। इसमें से कुछ भूमि विभागों, संस्थानों, कब्रिस्तान आदि को आवंटित है। 138 हेक्टेयर भूमि ऐसी पाई गई है, जिन पर अवैध कब्जा है।
विज्ञापन


Uttarakhand Garhwal University: पीएचडी करने वालों के लिए खास खबर...विवि का बड़ा फैसला, हटाए ये दो प्रोग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन


तारबाड़ और चाहरदीवारी बनाएगा निगम
पैमाइश के बाद अब नगर निगम जितनी भी भूमि कब्जा मुक्त है, उन पर कब्जा लेगी। इसके लिए निगम की जमीन पर तारबाड़ के साथ ही चाहरदीवारी निर्माण होगा। इसके बाद जिन जमीनों पर अवैध कब्जे हैं, उनके खिलाफ निगम अभियान चलाकर अपना कब्जा लेगी।

नाले-खालों पर सबसे ज्यादा कब्जे
नए शामिल गांव में अधिकांश कब्जे नालों-खालों और उनसे सटी जमीनों पर हैं। कई जगहों पर तो नालों-नालियों को पाटकर उन पर कब्जा किया गया है। सबसे अधिक कब्जे मोथरोवाला, बंजावाला, चिडोवाली, धोरणखास, गुजराड़ा मानसिंह, चंद्रबनी, मोहकमपुर खुर्द, कंडोली, आमवाला, डांडा धोरण, सौंधोवाली, हरिपुर, ढाकपट्टी, चिडोवाली,आमवाला तरला, चालंग, डांडा लाखौंड आदि क्षेत्रों में पाए गए हैं।

107 गांवों का हुआ निरीक्षण
निगम और राजस्व विभाग ने कुल 107 गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर पैमाइश की। 72 गावों के साथ ही अन्य गावों में भी बड़ी मात्रा में कब्जे मिले हैं।

नगर निगम में शामिल 72 गांवाें की जमीनों की सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। 72 गांवों की लगभग 706 हेक्टेयर भूमि नगर निगम के नाम आई है। इसमें से लगभग 138 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे पाए गए हैं। पहले सुरक्षित भूमि को निगम तारबाढ़, चाहरदीवारी आदि कर अपने कब्जे में लेगा। इसके बाद अवैध कब्जे वाली भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
-राहुल कैंथोला, भूमि कर अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed