{"_id":"6325bb28f8af5a7787566ff6","slug":"illegal-liquor-warehouse-caught-in-nawada-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का काला धंधा: अब नवादा में पकड़ा गया अवैध शराब का गोदाम, मकान मालिक की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का काला धंधा: अब नवादा में पकड़ा गया अवैध शराब का गोदाम, मकान मालिक की तलाश में जुटी पुलिस
Sat, 17 Sep 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:51 PM IST
सार
पुलिस को कुछ दिन पहले क्षेत्र में अवैध शराब के गोदाम के बारे में जानकारी मिली थी। इसी क्रम में शुक्रवार को नवादा स्थित एक मकान में छापा मारा गया था। मकान का दरवाजा बंद था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया। इसके अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में अवैध शराब का काला धंधा खूब फल-फूल रहा है। अब नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नवादा क्षेत्र में अवैध शराब का एक गोदाम पकड़ा है। यहां से 113 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। हालांकि, यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मकान मालिक और यहां शराब लाने वाले की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नेहरू कॉलोनी थाने में पत्रकार कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ दिन पहले क्षेत्र में अवैध शराब के गोदाम के बारे में जानकारी मिली थी। इसी क्रम में शुक्रवार को नवादा स्थित एक मकान में छापा मारा गया था। मकान का दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मंत्रिमंडल विस्तार: सवाल को फिर टाल गए सीएम धामी, बोले -मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए छह महीने नाकाफी
विज्ञापन
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया। इसके अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थीं। यहां से कुल 113 पेटियां शराब की बरामद हुईं। इस शराब पर भी ओनली फॉर डिफेंस पर्सनल लिखा हुआ था। शुरुआती पड़ताल में यह शराब हरियाणा से लाई गई लग रही है। इसे यहां लाने वाले की तलाश की जा रही है।