फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet expansion in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Statement Uttarakhand news in hindi

मंत्रिमंडल विस्तार: सवाल को फिर टाल गए सीएम धामी, बोले -मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए छह महीने नाकाफी

Sat, 17 Sep 2022 03:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Sep 2022 03:10 PM IST
सार

प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर लगातार कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अब प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद खाली होने और मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही समय आने पर होगा।

विज्ञापन
Cabinet expansion in Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Statement Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना से जुड़े प्रश्न को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फिर टाल गए। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर मंत्रिमंडल में विस्तार भी हो जाएगा। मुख्यमंत्री अपने 48वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राज्य सरकार को जल्द छह माह का कार्यकाल पूरा हो जाएगा, क्या मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे?

विज्ञापन


इस प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि छह महीने काफी कम हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद खाली होने और मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सही समय आने पर होगा। उन्होंने कहा कि अभी संगठन के विस्तार का काम चल रहा है। प्रदेश संगठन का काम पूरा होने के बाद जिलों में संगठन बनेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...PM Modi B'day:  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चारों धामों में हुई पूजा-अर्चना, हेमकुंड साहिब में की गई अरदास
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त बनाए जाने से जुड़े प्रश्न पर कहा कि सरकार धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। बकौल सीएम, हमने समान नागरिक संहिता बनाने का संकल्प किया था। उस दिशा में हम काफी आगे बढ़ गए हैं। लोकायुक्त के बारे में भी सही समय पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि जब उन्हें सीएम पद का दायित्व मिला था, तब उन्होंने भू कानून, नए जिलों का गठन व अन्य के बारे में चर्चा की थी। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्य संस्कृति का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed