फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal hoardings, posters and banners are spoiling the look of the city

Dehradun News: अवैध होर्डिंग, पोस्टर, बैनर बिगाड़ रहे शहर की सूरत

Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings, posters and banners are spoiling the look of the city
I
विज्ञापन

II- शहर का कोई हिस्सा ऐसा नहीं जहां न लगे हों होर्डिंग, पोस्टर, बैनर
I
I

I
I- नगर निगम की होर्डिंग नीति भी दरकिनार, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
I
Iअवैध होर्डिंग, पोस्टर और बैनर शहर की खूबसूरती बिगाड़ रहे हैं। शहर में ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं है जहां इनकी भरमार न हो। अवैध होर्डिंग और यूनीपोल लगातार हादसों का कारण भी बन रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम और प्रशासनिक अमला इनको लेकर उदासीन है।
I
Iहोर्डिंग्स लगाने में सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। अवैध रूप से लगे यह होर्डिंग, पोस्टर और बैनर स्वच्छता रैंकिंग सुधार में भी आड़े आ रहे हैं। जबकि, नगर निगम की अपनी होर्डिंग नीति है। शहर में निगम ने 184 स्थान और ग्रामीण क्षेत्र में 112 स्थान होर्डिंग के लिए आरक्षित किए हैं। साथ ही 29 पुलिस बूथ, 20 अन्य स्थानों और 25 हजार कियास्क लगाने की अनुमति है, लेकिन शहर में ऐसा कोई चौक-चौराहा नहीं, जहां अवैध होर्डिंग्स की भरमार न हो। दीपावली नजदीक आते ही शहर बधाई संदेशों के होर्डिंग व पोस्टरों से भी भरने लगा है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसाथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक इकाइयों, शैक्षिक संस्थाओं, निजी नर्सिंग होम, राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स शामिल है। रसूखदार व ऊंची पहुंच के कारण इन पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं। मुख्य मार्गों, राजमार्गों और चौक-चौराहों पर बेतरतीब इन होर्डिंग-पोस्टर से वाहन चालकों को भी दिक्कत होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I--
I
I
I
Iनहीं हो रहा होर्डिंग नीति का पालन
I
Iदेहरादून नगर निगम की होर्डिंग नीति पर वर्ष 2011-12 में तत्कालीन मेयर विनोद चमोली के कार्यकाल में राज्य सरकार ने मुहर लगाई थी। होर्डिंग नीति बन तो गई, लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है। होर्डिंग नीति के अनुसार सरकारी इमारतों, ट्रांसफार्मर, बिजली के तारों व केबिल, चिह्नित पार्कों, चौक-चौराहों से 50 मीटर से कम की दूरी समेत अन्य विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते। किसी पर्यटन, धार्मिक स्थल या अन्य किसी क्षेत्र के मार्ग के लिए जाने वाले संकेतकों के ऊपर होर्डिंग लगाना प्रतिबंधित है। सरकारी योजना के प्रचार वाले बैनर-पोस्टर या वाल पेंटिंग के ऊपर भी होर्डिंग लगाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद शहर में अवैध तरीके से सैकड़ों बैनर-पोस्टर और होर्डिंग्स लगे हैं।

I
I
I
I---
I
Iशहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत तारों के जाल हटाए जा रहे हैं। जल्द ही अवैध रूप से लगे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
II- मनुज गोयल, नगर आयुक्तI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article