फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal construction on 13 bigha land demolished

Dehradun News: 13 बीघा भूमि पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त, एक भवन सील

Fri, 13 Jun 2025 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 13 bigha land demolished
एमडीडीए की टीम ने भीमावाला और चिरंजीपुर में 13 बीघा भूमि पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। निर्माणकर्ताओं को दोबारा काम शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं, धर्मावाला में एक निर्माणाधीन भवन को सील किया गया है।
विज्ञापन


एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को विकासनगर में विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग और निर्माण की शिकायत मिली थी। उन्होंने हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ हरबर्टपुर के धर्मावाला चौक के पास पहुंचे। यहां एक अवैध प्लाटिंग में आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा था। टीम ने निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन

उसके बाद टीम चिरंजीपुर डंडी पहुंची। यहां अर्जुन सिंह नाम का व्यक्ति आठ बीघा भूमि पर बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करा रहा था। टीम ने जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिया। वहीं, भीमावाला में छोटी नहर के पास बलजीत कोच्चर की पांच बीघा भूमि पर बने अवैध निर्माण को तोड़ा गया। एमडीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि दोबारा निर्माण शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed