फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Illegal bus stand was running near ISBT, three buses seized

Dehradun News: आईएसबीटी के पास चल रहा था अवैध बस अड्डा, तीन बसें सीज

Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal bus stand was running near ISBT, three buses seized
आईएसबीटी के पास अवैध बस अड्डे का संचालन रुक नहीं पा रहा है। बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। विभाग ने तीन बसों को सीज करते हुए दो के चालान काटे।
विज्ञापन




दरअसल, आईएसबीटी के आसपास का इलाका टूर ऑपरेटर्स के लिए सबसे मुफीद है। यहां अवैध बस अड्डे से बगैर अनुमति वातानुकूलित, सुपर डीलक्स बसों का संचालन किया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग कर सवारियां ली जा रही हैं। यहां से दिल्ली, कानपुर, इंदौर, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, जोधपुर के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इससे प्रतिदिन लाखों की चपत परिवहन निगम को लग रही है। परिवहन निगम इसको लेकर कई बार आपत्ति जता चुका है।
विज्ञापन


आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाकर तीन बसों को सीज किया, जबकि दो के चालान किए। यह बसें आईएसबीटी के पास से संचालित की जा रही थीं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






टास्क फोर्स बनाने का आदेश कागजों में



रोडवेज के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र भेजा था। पत्र में जनवरी-2003 को सरकार की ओर से ठेका वाहनों के अवैध संचालन को रोकने के लिए जारी शासनादेश का हवाला भी दिया गया था। इसी शासनादेश से मुख्य सचिव ने आईएसबीटी व रोडवेज बस अड्डों के बाहर से निजी बसों के अवैध संचालन को रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाने का आदेश दिया था, लेकिन निजी बसों का संचालन रोका नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed