{"_id":"59986ede4f1c1bfd6d8b458b","slug":"iit-student-from-agra-suicide-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के जाने का इंतजार कर रहा था आईआईटी का छात्र, जाते ही कर डाला खौफनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के जाने का इंतजार कर रहा था आईआईटी का छात्र, जाते ही कर डाला खौफनाक काम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी का स्टूडेंट हॉस्टल से अपने दोस्त के जाने का इंतजार कर रहा था। जैसे ही दोस्त गया उसने खौफनाक कदम उठा लिया। डिप्रेशन में आए एमएससी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार दोपहर हॉस्टल के कमरे में लगे पंखे से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि छात्र कई दिन से डिप्रेशन में था। कमरे से डायरी गायब है।
विज्ञापन
मूलरूप से आगरा, (निकट गोगीनाथ, बस स्टैंड आगरा रोड, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश) निवासी अमन चौहान आईआईटी रुड़की से एमएससी कर रहा था। गंगा भवन के हास्टल में सेकेंड फ्लोर पर वह अपने रूम पार्टनर दिल्ली निवासी मोहित के साथ रहता था। बीते रोज शुक्रवार को मोहित अपने परिजनों से मिलने की बात कहकर दिल्ली चला गया, जबकि अमन कमरे में अकेला था।
विज्ञापन
आशंका है कि शुक्रवार देर रात ही उसने पंखे से लटककर जान दे दी, लेकिन शनिवार सुबह तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह देर तक अमन का कमरा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे किसी छात्र ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो अमन का शव पंखे से लटक रहा था। आनन-फानन में आईआईटी सुरक्षाकर्मियों और प्रबंधन को सूचना दी गई। सुरक्षाकर्मियों ने जाली काटकर कमरे का दरवाजा खोला। उसके बाद अमन को नीचे उतारा।
साथ ही चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। आईआईटी सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आईआईटी सुरक्षाकर्मियों के साथ घंटों कमरे की छानबीन की, लेकिन मौके से कोई ऐसी चीज नहीं मिली जिससे मौत की वजह साफ हो सके। इस दौरान कमरे से काफी दवाइयां बरामद की हैं।
बताया जा रहा है कि अमन चौहान को डिप्रेशन की शिकायत दी, जिसके लिए वह दवा लेता था। पुलिस ने आसपास के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है।