{"_id":"6de272409760184a0d20afc8ef68f918","slug":"iit-roorkee-will-give-fine-for-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर के घर में चोरी हुई, IIT करेगा भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर के घर में चोरी हुई, IIT करेगा भरपाई
ब्यूरो / अमर उजाला, रोशनाबाद (हरिद्वार)
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के परिसर में रहने वाले प्रोफेसर के कमरे में चोरी को जिला उपभोक्ता फोरम ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था में खामी बताया। फोरम ने संस्थान को प्रोफेसर के घर से चोरी हुए जेवरातों की एवज में पांच लाख रुपए देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता रुद्र प्रकाश माहेश्वरी ने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह रुड़की आईआईटी के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में प्रोफेसर के पद कार्यरत हैं। उन्हें संस्थान की ओर से कैनाल व्यू अपार्टमेंट में एक फ्लैट आवंटित किया गया है। इसकी सुरक्षा संस्थान की सुरक्षा एजेंसी की ओर से की जाती है।
विज्ञापन
तीन नवंबर 2011 को वह परीक्षा देने नई दिल्ली गए हुए थे। चार नवंबर को जब वह कमरे में आए तो उसका ताला टूटा हुआ था। जेवरात समेत नौ लाख रुपए का सामान गायब था। शिकायतकर्ता ने कमरे में चोरी के लिए आईआईटी प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन आईआईटी प्रबंधन ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में दर्ज कराई। फोरम की ओर से आईआईटी के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन आईआईटी की ओर से शिकायतकर्ता की सभी बातों का खंडन किया और फोरम से शिकायत निरस्त करने की मांग की गई।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद फोरम के अध्यक्ष जीएम मित्तल और सदस्य प्रदीप पालीवाल ने आईआईटी रुड़की की सुरक्षा एजेंसी को कर्तव्य में कमी का दोषी पाया और शिकायतकर्ता को नुकसान की भरपाई के लिए पांच लाख रुपए देने का आदेश दिया। यह राशि आईआईटी को आदेश की तिथि के एक माह के अंदर अदा करनी होगी।