फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT Roorkee Students will Run Cleaning campaign from Gangotri to Tapovan

नमामी गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े आईआईटी रुड़की के छात्र, गंगोत्री से तपोवन तक चलाएंगे सफाई अभियान 

Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Sep 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee Students will Run Cleaning campaign from Gangotri to Tapovan
सफाई अभियान पर जाने वाले आईआईटी के छात्र - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी रुड़की के 30 छात्र-छात्राओं का दल बुधवार को गंगोत्री से गोमुख होते हुए तपोवन तक माउंटेन क्लीनिंग ड्राइव पर तड़के साढ़े तीन बजे परिसर से रवाना हुआ। यह दल  22 सितंबर तक स्वच्छता अभियान पूरा कर लौटेगा। 

विज्ञापन


हिमालयन एक्सप्लोर क्लब, आईआईटी रुड़की ने केंद्र सरकार के नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत यह ड्राइव शुरू की है। क्लब के फैकल्टी एडवाइजर डॉ. एएस मौर्या ने बताया कि क्लब और केंद्र सरकार के नमामी गंगे प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य हिमालय में गंदगी फैलाने वाले लोगों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक करना है।

विज्ञापन

संस्थान के उप कुलसचिव भी होंगे साथ

उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। छात्र चार दिन तक गंगोत्री, गोमुख और तपोवन तक सफाई अभियान चलाएंगे। गंगोत्री के बाद छात्रों का यह दल 14 किलोमीटर की दुर्गम पैदल यात्रा पूरी करेगा। छात्रों के दल के साथ संस्थान के उप कुलसचिव एके श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

इस अभियान में आयुषी जायसवाल, विकास कुमार मील, रवि द्विवेदी, भावना, ओमान कुमार, अरिहंत, प्रशांत मीणा, धीरज कुमार मीणा, शुभम दत्त मीणा, जयति सौम्या, कृष्णानंद राय, हिमांशु, राहुल, सुरेश कुमार, दीपक यादव, नीतिश कुमार, गुरमीत सिंह, सर्वेश चौधरी, नीतीश वीणा, सैय्यद रुबील बिल अली नकवी, नीरज कुमार, हेमंत अधिकारी और प्रदीप गोदरा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed