फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT Roorkee revised syllabus in UG Senate approved Uttarakhand news in hindi

IIT Roorkee: संस्थान ने यूजी में संशोधित किया पाठ्यक्रम, सीनेट ने लगाई मोहर, जानिए अब ये नए बदलाव

Thu, 15 Jun 2023 02:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Jun 2023 02:45 PM IST
सार

पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया गया है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार सभी कार्यक्रमों में छात्र पहले सेमेस्टर में सॉफ्ट स्किल्स, गणित, भौतिकी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, टिंकरिंग एवं मेंटरिंग और इंजीनियरिंग साइंस के पाठ्यक्रमों का अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन
IIT Roorkee revised syllabus in UG Senate approved Uttarakhand news in hindi
आईआईटी रुड़की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी रुड़की ने पूर्व स्नातक पाठ्यक्रम में संशोधन किया है। इसके बाद आईआईटी रुड़की पहला ऐसा संस्थान बन गया है जिसने शैक्षिक और औद्योगिक विकास, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता में तालमेल बैठाने व भविष्य की मांग को देखते हुए पाठ्यक्रम में संशोधन किया है। संस्थान की सीनेट ने संशोधित किए गए पाठ्यक्रम पर अपनी मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


अब संस्थान के सभी बीटेक, बीआर्क, बीएस-एमएस और इंटीग्रेटेड एमटेक में प्रवेश लेने वाले छात्र नये पाठ्यक्रम को पढ़ेंगे। संस्थान ने संशोधित पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग (एआई, एमएल), डेटा साइंस, भारतीय ज्ञान प्रणाली, टिंकरिंग एवं मेंटरिंग, टैलेंट एनहानस्मेंट बास्केट (टीईबी), पर्यावरण विज्ञान एवं स्थिरता (ईएसएससी), कम्युनिटी आउटरीच (कोर), सॉफ्ट स्किल्स आदि को शामिल किया है। पाठ्यक्रम को नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया गया है।

विज्ञापन

यह किया गया है संशोधन

संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि नए पाठ्यक्रम के अनुसार सभी कार्यक्रमों में छात्र पहले सेमेस्टर में सॉफ्ट स्किल्स, गणित, भौतिकी, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, टिंकरिंग एवं मेंटरिंग और इंजीनियरिंग साइंस के पाठ्यक्रमों का अध्ययन करेंगे। सॉफ्ट स्किल्स पर पाठ्यक्रम संचार, समूह चर्चा, कौशल सहित छात्रों के समग्र व्यक्तित्व को निखारेगा। आईआईटी शैक्षणिक मामले डीन प्रो. अपूर्वा कुमार शर्मा ने बताया कि यह भविष्य की मांगों की आवश्यकता को भी पूरा करने में सहायक है। पाठ्यक्रम बुनियादी सिद्धांतों को मजबूत करने आदि पर काम करेगा।

ये भी पढ़ें...Kainchi Dham:  बाबा के दर पर आकर चमकी जुकरबर्ग सहित कई दिग्गजों की किस्मत, इन्हें मिला था पीएम बनने का आशीर्वाद

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने बताया कि संशोधन के बाद जो नया पाठ्यक्रम आया है। उसके परिणाम बहुत बेहतर साबित होंगे। नए पाठ्यक्रम में सभी कार्यक्रमों में छात्र पहले सेमेस्टर में सॉफ्ट स्किल्स, गणित, भौतिकी व इंजीनियरिंग साइंस आदि का अध्ययन करेंगे। इससे छात्रों के सॉफ्ट स्किल्स पर पाठ्यक्रम संचार, समूह चर्चा, कौशल और व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसके परिणाम बहुत आशावादी हैं। यूजी छात्रों के पास अब आईआईटी रुड़की को चुनने के लिए बेहतर कारण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed