फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIT Roorkee convocation president Ramnath Kovind Will give Degree to 2029 Students

आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2029 छात्रों को देंगे उपाधि

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee convocation president Ramnath Kovind Will give Degree to 2029 Students
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : फाइल फोटो

आईआईटी रुड़की में चार अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुल 2029 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगे। इसमें यूजी के 1018, पीजी के 702 और पीएचडी के 309 छात्र शामिल हैं।

विज्ञापन


पहली बार इंजीनियरिंग एंड साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए पीएचडी कर चुके तीन छात्रों को डॉक्टरल एक्सीलेंस अवार्ड दिया जाएगा। साथ ही संस्थान में रिकॉर्ड पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। पिछले साल दीक्षांत समारोह में 292 पीएचडी छात्रों को उपाधि प्रदान की गई थी। 
विज्ञापन


आईआईटी के मीटिंग हॉल में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी, उपनिदेशक प्रो. एम परीदा और प्रो. एनपी पाढ़ी ने बताया कि कल आयोजित होने दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित होंगे। समारोह में राष्ट्रपति मेडल और अवार्ड ही देंगे। दूसरे सत्र में निदेशक छात्रों को उपाधि प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति संस्थान में करीब एक घंटे तक रहेंगे। 

चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर संस्थान परिसर में व्यवस्था चौक चौबंद रहेगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी गेटों की एंट्री करीब डेढ़ घंटे पहले बंद कर दी जाएगी। यहां तक की समारोह में फोटो जर्नलिस्ट को भी पास जारी नहीं किए गए हैं। संस्थान निदेशक प्रो. अजीत चुतर्वेदी ने बताया कि सभी सुरक्षा मानक राज्य सरकार की ओर से निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत व्यवस्था की जा रही है। 

अभिभावकों को नहीं होगा राष्ट्रपति का सीधा दीदार 
संस्थान निदेशक प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के पहले सत्र में अभिभावकों को शामिल नहीं किया गया है। अभिभावकों को संस्थान के लेक्चर हॉल में बैठाया जाएगा। यहां अभिभावकों को एलईडी के माध्यम से राष्ट्रपति का लाइव कार्यक्रम दिखाया जाएगा। अगले सत्र में अभिभावकों को दीक्षांत भवन में बैठने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed