फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIt Roorkee 24 students missing from kedarnath trekking route

उत्तराखंड: केदारनाथ ट्रैकिंग पर गया आईआईटी रुड़की का 24 सदस्यीय दल लापता

Tue, 25 Sep 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 25 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
IIt Roorkee 24 students missing from kedarnath trekking route
trekking in uttarakhand - फोटो : AmarUjala

टिहरी जिले के गंगी से 20 सितंबर को केदारनाथ की ट्रैकिंग पर गया आईआईटी का 24 सदस्यीय दल के लापता होने की खबर है। दल के सदस्यों से चार दिन से संपर्क नहीं हो पा रहा है। संस्थान के एक अधिकारी ने मंगलवार को इस संबंध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को फोन कर सूचना दी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि 22 सितंबर को दल के सदस्यों से आखिरी बार बातचीत हुई थी। इधर, सूचना के बाद केदारनाथ से पुलिस की एक टीम वासुकीताल से गंगी को जोड़ने वाले ट्रैकिंग रूट की स्थिति जानने के लिए रवाना हो गई हैं। बुधवार को एक रेस्क्यू टीम भी भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे आईआईटी रुड़की के एक फैकल्टी मेंबर ने उन्हें फोन कर बताया कि संस्थान का एक 24 सदस्यीय दल 20 सितंबर को टिहरी जिले के गंगी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीकुंड में संपर्क टूटा

दल में 19 ट्रैकर और 5 पोर्टर/कुक शामिल हैं। ट्रैकिंग दल की 22 सितंबर को अपने ड्राइवर से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने 27 सितंबर को उससे गौरीकुंड पहुंचने को कहा था, लेकिन इसके बाद से उनका ट्रैकिंग दल से संपर्क टूट गया है।

इस दल को आज केदारनाथ पहुंचना था, लेकिन दल का अभी तक कहीं भी कोई पता नहीं चल पा रहा है। एसपी ने बताया कि आईआईटी से आई फोन कॉल के आधार पर ट्रैकिंग दल की सही स्थिति को जानने के लिए एक टीम को केदारनाथ से वासुकीताल के लिए रवाना कर दिया है।

बुधवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस का संयुक्त रेस्क्यू दल भी रवाना होगा। अगर, दल की लोकेशन पता लग जाती है, तो हेलीकॉप्टर से भी इन्हें केदारनाथ लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गंगी-मासर ताल-मयाली टॉप-वासुकीताल-केदारनाथ-गौरीकुंड ट्रैक है। यह ट्रैक मयाली टॉप के समीप काफी दुर्गम है। बर्फ होने से ट्रैकिंग दल के फंसने की संभावना हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed