{"_id":"d0ace2d45094bffc2d0367e634c1018c","slug":"iit-professor-s-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे हुई आईआईटी के प्रोफेसर की मौत?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे हुई आईआईटी के प्रोफेसर की मौत?
अमर उजला, केकेशर्मा, रुड़की
Updated Thu, 29 Aug 2013 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी रुड़की के इलेक्ट्रानिक्स कंप्यूटर डिपार्टमेंट के प्रोफेसर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सरस्वती कुंज स्थित आवास में मंगलवार रात को उनका शव पड़ा मिला। उनके गले और हाथ की नस कटी हुई थी। प्रोफेसर की पुत्री की ओर से इस संबंध में हत्या की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
आईआईटी के इलेक्ट्रानिक्स डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अरुण कुमार आईआईटी परिसर के सरस्वती कुंज स्थित आवास में अकेले रहते थे।
प्रोफेसर के बिस्तर पर आग
मंगलवार की रात को करीब पौने आठ बजे उनके घर पहुंची नौकरानी घर ने के अंदर से धुआं निकलता देखा। अंदर जाने पर देखा तो प्रोफेसर के बिस्तर पर आग लगी थी। जिसके बाद उसने पानी डालकर आग बुझाई।
विज्ञापन
इसी बीच उसकी नजर खून पर गई तो वह घबरा गई। प्रोफेसर को रक्त रंजित हालत में देख उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी।
सर्जिकल ब्लेड से कटी
करीब साढ़े आठ बजे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो प्रोफेसर के गले और दांये हाथ की नश सर्जिकल ब्लेड से कटी हुई मिली।
जबकि उनकी पीठ का काफी हिस्सा जला हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रोफेसर अपने आवास पर अकेले रहते थे।
पुत्री की ओर से तहरीर
उनकी दो पत्नियों की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसबीर पुंडीर ने बताया कि मृतक प्रोफेसर की पुत्री गीतिका की ओर से पिता की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला और नश काटकर हत्या करने की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।