फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IIM Cat on 24th November

आईआईएम कैट 24 नवंबर को

Mon, 29 Jul 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
IIM Cat on 24th November
देहरादून। देश के 20 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का आयोजन 24 नवंबर को होगा। आईआईएम ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तराखंड में यह परीक्षा देहरादून, रुड़की के अलावा हल्द्वानी में भी होगी। परीक्षा के लिए देशभर में 156 शहरों में केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात अगस्त से शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

आईआईएम की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सात अगस्त से 18 सितंबर तक आवेदन होंगे। परीक्षा 180 मिनट की होगी। इसमें एक सेक्शन के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। किसी सेक्शन के सवाल हल करते वक्त अभ्यर्थी दूसरे सेक्शन में स्विच नहीं कर पाएगा। जनरल, ओबीसी कैटेगरी के लिए 1900 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए शुल्क 950 रुपये होगा। परीक्षा देश के 156 शहरों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

यह होगा पैटर्न
परीक्षा में प्रश्नों की संख्या 100 ही रहेगी। इसमें 34 सवाल अंग्रेजी (वर्बल व रीडिंग कांप्रिहेंसन), 32 सवाल डीआईएलआर (डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग) और 34 सवाल क्यू ए (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) के होंगे। हर सही जवाब के लिए तीन अंक दिए जाएंगे जबकि गलत जवाब देने पर एक अंक काट लिया जाएगा। कैट की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए अक्तूबर में ट्यूटोरियल जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा विशेषज्ञ अमित मित्तल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन पंजीकरण : 7 अगस्त से 18 सितंबर 2019 (शाम पांच बजे तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड : 23 अक्तूबर 2019
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 24 नवंबर 2019
रिजल्ट जारी होने की तिथि : जनवरी 2020 के दूसरे सप्ताह में
यहां मिलेगा दाखिला
आईआईएम अहमदाबाद, अमृतसर, बंगलूरू, बोधगया, कलकत्ता, इंदौर, जम्मू, काशीपुर, कोझिकोड, लखनऊ, नागपुर, रांची, रायपुर, रोहतक, संबलपुर, आरजीआईआईएम शिलांग, आईआईएम सिरमौर, त्रिचिरापल्ली, उदयपुर, विशाखापत्तनम
इनसेट-
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.iimcat.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed