फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IGNOU Exams 2023 will be held at 17 centers of Uttarakhand from 1 December download hall ticket from here

IGNOU Exam: एक दिसंबर से उत्तराखंड के इन केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Wed, 29 Nov 2023 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Nov 2023 10:03 PM IST
सार

IGNOU Exams 2023: परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों के पास हॉल टिकट न होने पर तभी प्रवेश दें जब सूची और उपस्थिति पत्रक में उनके नाम मौजूद हों।

विज्ञापन
IGNOU Exams 2023 will be held at 17 centers of Uttarakhand from 1 December download hall ticket from here
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2023 की सत्रांत परीक्षा एक दिसंबर से शुरू होगी और आगामी नौ जनवरी तक चलेगी। हॉल टिकट इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। किसी कारण से जिनके पास हॉल टिकट नहीं होगा उन्हें भी परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिल सकेगा।

विज्ञापन


छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट या सीधे लिंक hall_ticket.ignou.ac.in/HALLticketdec23//ignouhallticketdec2023.aspx से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में खुली नर्सिंग अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों में कुल 48544 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों के पास हॉल टिकट न होने पर तभी प्रवेश दें जब सूची और उपस्थिति पत्रक में उनके नाम मौजूद हों।

इसके साथ ही परीक्षार्थियों के पास विश्वविद्यालय, सरकार की ओर से जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।

ये परीक्षा केंद्र रहेंगे

देहरादून में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डाक पत्थर और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज माल देवता के नाम शामिल हैं। देहरादून जिला में भी परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed