फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ignou Close bpp course and done big change in other course 

इग्नू ने बीपीपी कोर्स में दाखिले देने की व्यवस्था की खत्म, हुआ एक और बड़ा बदलाव, जानिए...

Wed, 10 Jul 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Ignou Close bpp course and done big change in other course 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने अपने दो कोर्स में बड़ा बदलाव किया है। अब कोई भी व्यक्ति किसी कक्षा को पास किए बगैर बीए नहीं कर सकेगा। इग्नू ने नए सत्र से बीपीपी कोर्स बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही स्नातक के किसी एकल विषय की तीन वर्षों की परीक्षा एक ही वर्ष में देने की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है।   

विज्ञापन


इस वक्त इग्नू में नए सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस वर्ष विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीपीपी कोर्स में दाखिले बंद कर दिए हैं। इग्नू की ओर से नए सत्र में दाखिले दिए जाने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उसमें दर्शाए गए स्नातक एवं परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के साथ ही बैचलर प्रीपरेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) कोर्स के आगे ‘होल्ड’ लिखा गया है यानी कि इस वर्ष इस कोर्स में दाखिले नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यूजीसी ने बीपीपी पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद इग्नू प्रशासन ने इस कोर्स में इस वर्ष दाखिला न देने निर्णय लिया है। इसी तरह स्नातक के किसी एकल विषय को तीन वर्ष के स्थान पर एक वर्ष में एक ही बार परीक्षा देकर उत्तीर्ण करने की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है। अब एकल विषय को भी तीन वर्ष में ही किया जा सकेगा। 

क्या है बीपीपी

बैचलर प्रीप्रेटरी प्रोग्राम (बीपीपी) उन विद्यार्थियों के लिए चलाया गया था, जिन्होंने जीवन में कभी स्कूल का मुंह ही नहीं देखा और सीधे बीए में दाखिला ले सकते थे। इसके लिए उन्हें बीए की पढ़ाई शुरू करने से पहले छह माह का बीपीपी कोर्स करना होता था। इसमें उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें बीए करने की सुविधा प्रदान कर दी जाती थी। 

बीटीएस कोर्स में नहीं प्रवेश
इग्नू ने इस सत्र से बीटीएस (बैचलर ऑफ टूरिज्म स्टडीज) पाठ्यक्रम को भी बंद कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस पाठ्यक्रम में भी दाखिले नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इग्नू की ओर से बीपीपी में इस वर्ष दाखिले नहीं दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस कोर्स को होल्ड कर दिया है। पहले छह माह का बीपीपी पूरा करने के बाद कोई भी व्यक्ति सीधे बीए में दाखिला ले सकता था। 
- डॉ. कमरुद्दीन, समन्वयक इग्नू स्टडी सेंटर, एमबी कालेज हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed