{"_id":"68906542929c40c8910dab00","slug":"ifs-may-soon-be-transferred-in-the-forest-department-uttarakhand-news-in-hindi-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: वन विभाग में आईएफएस के जल्द हो सकते हैं तबादले, सिविल सर्विसेज बोर्ड की हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: वन विभाग में आईएफएस के जल्द हो सकते हैं तबादले, सिविल सर्विसेज बोर्ड की हुई बैठक
Mon, 04 Aug 2025 01:32 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:32 PM IST
सार
वन विभाग में आईएफएस के जल्द तबादले हो सकते हैं।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन विभाग में आईएफएस के जल्द तबादले हो सकते हैं। इसे लेकर सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक भी हो चुकी है। वन विभाग और वन निगम में कई महत्वपूर्ण पद पर अधिकारी तैनात नहीं हैं और चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। वहां अफसरों के मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
वन निगम में प्रबंध निदेशक समेत अन्य पदों पर वन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर अधिकारी जाते हैं। हाल में वन निगम के प्रबंध निदेशक जीएस पांडे सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रबंध निदेशक का प्रभार प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा को सौंपकर काम चलाया जा रहा है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं वे वनाग्नि नियंत्रण का काम देख रहे थे। यह चार्ज मुख्य वन संरक्षक राहुल को दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Election: पंचायतों में आरक्षण से आगे निकलीं महिलाएं, सामान्य सीटों पर भी जीतीं
विज्ञापन
जलागम विभाग से प्रतिनियुक्ति से वापस आई प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल को कोई भी दायित्व नहीं मिला है। इसके साथ ही कई अधिकारियों के पास कई पद भार हैं। ऐसे में जल्द तबादलों के बाद संबंधित पदों पर अधिकारियों के तैनात होने की संभावना है। इसके अलावा कई अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल भी हो सकता है। सिविल सर्विसेज बोर्ड की बैठक हो चुकी है, ऐसे में चर्चा है कि एक सप्ताह में तबादला लिस्ट आ सकती है।