{"_id":"5e17f2098ebc3e87ba64572c","slug":"if-you-want-to-see-snowfall-you-can-go-there-also-these-places-about-100-km-to-dehradun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी देखनी है तो देहरादून के 100 किमी. के दायरे में हैं ये खूबसूरत स्पॉट, रास्ता भी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी देखनी है तो देहरादून के 100 किमी. के दायरे में हैं ये खूबसूरत स्पॉट, रास्ता भी आसान
Fri, 10 Jan 2020 09:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 10 Jan 2020 09:16 AM IST
सार
- जाने का रास्ता भी आसान, जाम की चिकचिक भी नहीं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्फबारी की खबर आते ही दिमाग में सबसे पहले मसूरी और धनोल्टी का नाम आता है। बर्फबारी देखने की चाह में उत्साहित पर्यटक इस ओर दौड़ पड़ते हैं। नतीजा, एकाएक भीड़ उमड़ने से मसूरी और धनोल्टी में कई-कई घंटे तक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
हालांकि, दून के 100 किलोमीटर दायरे के ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट, जहां आप इत्मीनान से बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं, वह भी बिना किसी जाम के झाम के।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां भी जरूर जाइए
चकराता : दून से इसकी दूरी करीब 89 किलोमीटर है। यहां विकासनगर से होते हुए जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे, खूबसूरत नजारों से आपका वास्ता पड़ना शुरू हो जाएगा। करीब तीन घंटे में यहां बिना किसी जाम के झंझट के पहुंच सकते हैं।

लोखंडी : चकराता से इसकी दूरी करीब 17 किलोमीटर है। यहां सीजन में सबसे पहले बर्फबारी होती है। आप यहां भी करीब चार घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं।
टिहरी : नई टिहरी की देहरादून से दूरी करीब 98 किलोमीटर है। ऑल वेदर रोड के चलते यहां का सफर काफी आसान हो चुका है। यहां करीब पांच घंटे में आप आसानी से ऋषिकेश होते हुए पहुंच सकते हैं।
टिहरी : नई टिहरी की देहरादून से दूरी करीब 98 किलोमीटर है। ऑल वेदर रोड के चलते यहां का सफर काफी आसान हो चुका है। यहां करीब पांच घंटे में आप आसानी से ऋषिकेश होते हुए पहुंच सकते हैं।
सुरसिंगधार : टिहरी के करीब दस किलोमीटर दायरे में है। यहां भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
बादशाहीथौल : टिहरी से भी पहले है। यहां इन दिनों अच्छी बर्फबारी हुई है।
बादशाहीथौल : टिहरी से भी पहले है। यहां इन दिनों अच्छी बर्फबारी हुई है।
रानीचौरी : टिहरी के निकटतम जगह है। इसके अलावा आप डांडाचली, ठांगधार, पिकनिक स्पॉट में भी बर्फबारी का लुत्फ ले सकते हैं।
चंबा : देहरादून से इसकी दूरी करीब 88 किलोमीटर है। ऋषिकेश से होते हुए करीब तीन घंटे में आप चंबा पहुंच सकते हैं। बर्फबारी का लुत्फ ले सकते हैं।
चंबा : देहरादून से इसकी दूरी करीब 88 किलोमीटर है। ऋषिकेश से होते हुए करीब तीन घंटे में आप चंबा पहुंच सकते हैं। बर्फबारी का लुत्फ ले सकते हैं।
सुरकंडा देवी : यहां मंदिर में दर्शन के साथ ही आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं। हालांकि यहां जाने का रास्ता धनोल्टी से होकर गुजरता है।
कद्दूखाल : यहां जाने का रास्ता भी धनोल्टी से होकर जाता है।
कद्दूखाल : यहां जाने का रास्ता भी धनोल्टी से होकर जाता है।