{"_id":"6631842523c59bf3a90a15ae","slug":"if-you-distance-yourself-from-mobile-and-tv-then-you-will-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-403124-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मोबाइल और टीवी से बनाई दूरी तब मिली परीक्षा में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मोबाइल और टीवी से बनाई दूरी तब मिली परीक्षा में सफलता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ की छात्रा एकता जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूरे पछवादून क्षेत्र में टॉप किया है। 92.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है। एकता ने बताया कि मोबाइल और टेलीविजन से दूरी बनाकर वह परीक्षा में सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुईं। वह भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती हैं।
एकता जोशी के पिता रमेश चंद्र जोशी डाकपत्थर में किराये का ढाबा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बाद भी एकता बड़ी लगन से पढ़ाई करती रही। वह बचपन से पढ़ाई में बहुत अच्छी है। एकता को मोबाइल और टीवी देखने का अधिक शौक नहीं है। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना चाहती है।
माता सुनीता जोशी ने बताया कि उनकी बिटिया दिन में आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती है। कई बार तो वह पढ़ाई के दौरान खाना-पीना भी भूल जाती है। कहा कि बिटिया ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। एकता ने बताया कि उनकी विज्ञान में रुचि है। वह बीएससी की पढ़ाई करेगी। प्रोफेसर बन बच्चों को पढ़ाकर उनके भविष्य को संवारना उनका सपना है। एकता के भाई शिवम जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में विद्यालय में टॉप किया है। शिवम ने परीक्षा में 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इससे परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है।