फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If traffic volume increases over the weekend, routes will be diverted.

Dehradun News: वीकेंड पर बढ़ेगा वाहनों का दबाव तो रूट होंगे डायवर्ट

Sat, 25 Apr 2026 02:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
If traffic volume increases over the weekend, routes will be diverted.
वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की ओर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दून पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान लागू किया है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन




दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की से आने वाले वाहनों को मसूरी भेजने के लिए दो प्लान हैं। प्लान ए के तहत वाहनों को डाटकाली–आरटीओ चेकपोस्ट–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-आईएसबीटी-शिमला बाईपास-सेंट ज्यूड चौक–कमला पैलेस–बल्लीवाला फ्लाई ओवर–बल्लूपुर-कैन्ट तिराहा–सप्लाई डिपो-जोहडी तिराहा–पुरकुल गांव तिराहा–कुठालगेट के रास्ते मसूरी भेजा जाएगा। प्लान बी के तहत ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा-लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा-सेन्ट ज्यूड चौक-कमला पैलेस-बल्लूपुर चौक-कैंट चौक-सर्किट हाऊस तिराहा -बीजापुर गांव-किमाडी से हाथीपांव होते हुए मसूरी जा सकेंगे। दून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहनों को चकराता भेजने के लिए डाटकाली–आरटीओ चैकपोस्ट–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा–जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक–नया गांव–सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर–लांघा रोड़-चकराता रूट निर्धारित है।
विज्ञापन


ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी आने वाले वाहनों के लिए थानो रोड, सहस्त्रधारा, आईटी पार्क और किर्शाली चौक होते हुए रूट निर्धारित किए गए हैं। ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर डोईवाला, नेपाली फार्म और भानियावाला के रास्तों से डायवर्जन किया जाएगा। वापसी के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, जिससे मसूरी से हिमाचल, आशारोड़ी, ऋषिकेश और हरिद्वार जाने वाले वाहनों को सुगमता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




मसूरी में पार्किंग 90 प्रतिशत भरने पर किंग क्रेग पार्किंग में वाहन खड़े कर पर्यटकों को लोकल टैक्सी से भेजा जाएगा। इसके बाद भी दबाव बढ़ने पर गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

ऋषिकेश में भी अत्यधिक दबाव की स्थिति में भारी वाहनों को नेपाली फार्म से डायवर्ट कर रात में ही प्रवेश दिया जाएगा। देहरादून शहर में पेसिफिक मॉल, सेंट्रियो मॉल, सहस्त्रधारा और गुच्चुपानी क्षेत्र में भी ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि एंबुलेंस, फायर और पुलिस जैसे आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से हटाकर कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों से अपील की गई है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अनावश्यक हॉर्न न बजाएं और यात्रा से पहले जारी रूट प्लान की जानकारी जरूर लें।




----------

Iपार्किंग के लिए भी स्थान किए तय
I



पुलिस की ओर से देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी और विकासनगर में पार्किंग के लिए भी स्थान तय किए गए हैं। दून में बुद्धा चौक के पास रेंजर्स ग्राउंड, तिब्बती मार्केट के पास परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा नियर तहसील चौक, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, घंटाघर के पास एमडीडीए पार्किंग, तहसील चौक के पास राजीव गांधी कॉम्पलेक्स, बिंदाल पुल के पास जनपथ कॉम्पलैक्स में वाहन खड़ा कर सकते हैं। मसूरी में पिक्चर पैलेस, लण्ढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड, टाउन हॉल के नीचे, किंग क्रेग, मसूरी स्थित समस्त होटल, कम्पनी गार्डन रोड पर, मैसानिक लॉज बस अड्डा/ पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड, विकास होटल पार्किंग कुलडी, गज्जी बैंड में सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सकते हैं। ऋषिकेश में ट्रांजिट कैम्प, भरत इंटर कालेज, आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस के पास, काली कमली आश्रम निर्मल धर्मशाला में वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed