फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If there is no promotion then we will protest

पदोन्नति नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी

Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
If there is no promotion then we will protest
देहरादून। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने पदोन्नति समेत कर्मचारियों की अन्य मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में कर्मचारियों ने डोईवाला एसडीएम पर कर्मियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके अलावा कई कर्मचारियों के मामले लंबे समय से अटकाए हुए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और सचिव सुशील बड़ोनी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पद पिछले एक साल से खाली पड़े हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त ने प्रकरण में आपत्ति लगाकर वापस भेज दिया था। आपत्ति के बिंदुओं का निपटारा करने के बजाय अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी जा रही है, जो ठीक नहीं है। इसके कारण पदोन्नति नहीं हो पाई है। दूसरी ओर डोईवाला एसडीएम पर आरोप लगाया कि वो कर्मचारियों को शाम पांच बजे के बाद भी कार्यालय में रुकने के लिए के लिए मजबूर कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने पारिवारिक परेशानी के चलते मुख्यालय अथवा नजदीकी तहसील में तैनाती की मांग करने वाले कर्मचारियों के मामले में कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्मिकों को मुख्यालय या नजदीकी तहसील में तैनाती दी जाए। उन्होंने कनिष्ठ लिपिक दीपक थापा का तबादला रोस्टर के अनुसार चकराता के बजाय त्यूणी करने की मांग की और एक वर्ष पूर्व निलंबित किए गए कनिष्ठ लिपिक हेमेंद्र कुमार को जांच रिपोर्ट के बावजूद बहाल न करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed