फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the document is suspicious, do not reject the filing: DM

दस्तावेज संदिग्ध हो तो न करें दाखिल खारिज : डीएम

Tue, 25 Jul 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
If the document is suspicious, do not reject the filing: DM
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में रजिस्ट्री फर्जीवाड़े का पूरा असर नजर आया। जनसुनवाई में जमीन संबंधी कई शिकायतें आईं। जिन्हें देखते हुए डीएम ने एआईजी स्टांप को निर्देशित किया कि भूमि स्वामियों की शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच गठित करें। संदिग्ध दस्तावेजों पर संबंधित को सतर्क किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया कि दाखिल खारिज प्रक्रिया से पहले दस्तावेजों की पड़ताल की जाए। कुछ भी संदिग्ध लगे तो दाखिल खारिज न किया जाए। इसी तरह वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में क्षेत्रीय प्रबंधक अग्रणी बैंक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में 119 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, सीमांकन की रहीं। इसके अलावा विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, एमडीडीए, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों से जुड़ीं शिकायतें भी मिलीं। जिलाधिकारी ने आपदा से हुए नुकसान की शिकायतों पर सभी एसडीएम से उनके क्षेत्रों में हो रही क्षति का विवरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एस के बरनवाल, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, शालिनी नेगी, वरूणा अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed