{"_id":"6529968f72478efcb80e3ca4","slug":"if-the-board-is-changed-then-there-will-be-movement-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-265843-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बोर्ड बदला तो सड़क पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बोर्ड बदला तो सड़क पर होगा आंदोलन
विज्ञापन
अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज लाखामंडल में शुक्रवार को छात्र शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेंं 90 प्रतिशत अभिभावकों ने विद्यालय को सीबीएसई से संबंध रखे जाने की बात कही।
कहा कि सरकार द्वारा वर्ष 2021 में विद्यालय को हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम तो कर दिया। लेकिन अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों को विद्यालय नहीं भेजा गया। छात्र अभिभावक संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह राणा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से विद्यालय में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है। हिंदी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों द्वारा ही अंग्रेजी विषय पढ़ाया जा रहा है। जिसके कारण अभिभावकों ने अपना रोष प्रकट किया।
कहा कि जल्द ही अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता की नियुक्ति की जाए। विद्यालय को सीबीएसई से हटाया गया तो अभिभावक सहित क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन के लिए विवश होंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य केंद्र सिंह असवाल, प्रताप सिंह, बचन सिंह, अजब सिंह, केसर सिंह, जवाहर सिंह, सरोज,अनीता, बबली आदि मौजूद रहे।