फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mission Admission: If students do not register online, they will not get admission in college

Mission Admission: ऑनलाइन नहीं किया पंजीकरण तो नहीं मिलेगा कॉलेज में एडमिशन

Mon, 15 Aug 2022 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2022 07:46 PM IST
सार

डीएवी महाविद्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 16 अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
Mission Admission: If students do not register online, they will not get admission in college
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में इन दिनों डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में अगर कोई छात्र ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण नहीं करता है तो उसे कॉलेज में प्रवेश मिलना मुश्किल होगा। कॉलेज प्रबंधकों का कहना है कि बिना पंजीकरण के किसी भी हालत में छात्र को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।

विज्ञापन


डीएवी महाविद्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आज यानी सोमवार को बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 16 अगस्त से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। लिस्ट में जिन छात्र-छात्राओं के नाम आएंगे, वे जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रवेश ले सकेंगे। जिसके बाद रिक्त सीट होने की स्थिति में कॉलेज प्रबंधन की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। उधर, डीबीएस पीजी कॉलेज में 15 अगस्त तक ही पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन


जबकि एसजीआरआर पीजी कॉलेज में फिलहाल के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को खुला रखा गया है। डीएवी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. हरी ओम ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 15 अगस्त को बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। वहीं डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि 15 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 16 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीए बौड़ाई ने बताया कि छात्र जमकर ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। पंजीकरण के लिए छात्रों को पूरा समय दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed