फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If no alternative plan is made on Delhi route then the problem of operation will become permanent from March.

Dehradun News: दिल्ली रूट पर नहीं बना कोई वैकल्पिक प्लान तो मार्च से स्थाई होगी संचालन की समस्या

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
If no alternative plan is made on Delhi route then the problem of operation will become permanent from March.
Iदिल्ली रूट पर नहीं बना कोई वैकल्पिक प्लान तो मार्च से स्थाई होगी संचालन की समस्या- दिल्ली सरकार की ओर से मार्च से पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएंगी बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसें
विज्ञापन

I
Iदिल्ली रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की करीब 221 बसों का संचालन पूरी तरह बंद है। दिल्ली में पिछले डेढ़ महीने में दो बार ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू हो चुका है। दिल्ली सरकार मार्च से बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर स्थाई रूप से पाबंदी लगाने जा रही है। ऐसे में परिवहन निगम ने तीन महीने के अंदर अगर कोई वैकल्पिक प्लान नहीं बनाया तो मार्च से परेशानी दिल्ली के लिए बसों के संचालन की समस्या स्थाई रूप ले लेगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।I
विज्ञापन

Iदिल्ली सरकार की ओर से 14 नवंबर को पहली बार ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान-4 की पॉलिशी लागू की गई थी। इसके बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की 221 बसों का दिल्ली के संचालन पूर्ण रूप से रुक गया था। इस दौरान यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। करीब 22 दिनों के बाद 6 दिसंबर को दिल्ली सरकार ने ग्रैप-4 हटाकर इन बसों के संचालन पर छूट दे दी थी। इससे यात्रियों को राहत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकरीब 11 दिनों की राहत के बाद दिल्ली सरकार ने 16 दिसंबर को फिर से ग्रैप के नियमों को कड़ा कर दिया। इसके बाद से उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली जाने वाली सभी बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों का संचालन रुका हुआ है। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतें आ रही हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों को जल्द ही दिल्ली सरकार द्वारा पाबंदिया हटाए जाने की उम्मीद है।
I
I
I
Iनिगम को तीन महीने के अंदर खरीदनी होंगी दिल्ली के लिए नई बसेंI
Iपरिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में दिल्ली सरकार मार्च से बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का आदेश कर चुकी है। ऐसे में परिवहन निगम के पास सिर्फ तीन महीने का ही समय है। तय समय में बसें नहीं खरीदी गईं तो दिल्ली के लिए संचालन की समस्या स्थाई हो जाएगी।

I
I
I
Iपरिवहन निगम 100 बसें खरीदने की तैयारी कर रहा है। इन सभी बसों को दिल्ली के लिए संचालित किया जाएगा। निगम के अधिकारी इस कोशिश में जुटे हैं कि मार्च माह से पूर्व नई बसें खरीदने का काम पूरा हो जाए। साथ ही दिल्ली रूट पर चलाने के लिए कुछ अनुबंधित बसें भी बेड़े में शामिल हो सकती हैं। -पवन मेहरा, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed