फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   if DJ played the fatwa will be issued

डीजे बजाया तो उलेमा ने जारी किया फतवा

Fri, 03 Jan 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 03 Jan 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
 if DJ played the fatwa will be issued

हरिद्वार में अंजुमन सीरतुन्नबी की बैठक में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बारावफात जैसे दिन डीजे बजाने के खिलाफ फतवा जारी किया।

विज्ञापन


सभी त्योहार सादगी से मनाने की हिदायत
मुस्लिम समाज को अपने सभी त्योहार सादगी से मनाने की हिदायत देते हुए मौलानाओं ने साफ-साफ कहा कि मुसलमानों को कुरान का आदेश मानते हुए ढोंग से बचना चाहिए।

पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान
विज्ञापन


ज्वालापुर मदरसा अरसदिया चौहानान में हुई बैठक में सिरतुन्नबी के अध्यक्ष मौलाना शराफत ने कहा कि इस्लाम के अनुसार मोहर्रम का महीना साल का पहला होता है। नबी हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार


मुस्लिम समाज के कुछ लोग इस दिन को जश्न-ए-ईद कहकर मनाते हैं। देवबंदी और बरेलवी उलेमा ने इसका विरोध किया है। कुछ शहरों में लोगों को फुसला कहकर पैसा इकट्ठा किया जाता है और डीजे बजाकर नाच-गाना किया जाता है।

कानून का सम्मान करना सीखना होगा
ऐसा कदापि नहीं होना चाहिए। मौलवी रफीक और मौलाना अफ्तार ने कहा कि मुसलमानों को अपने त्योहार सादगी के साथ मनाने चाहिए। सज्जाद एडवोकेट ने कहा कि धर्म के साथ-साथ देश के कानून का सम्मान करना सीखना होगा।

पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

तालीम और तरक्की के मैदान में भी आगे आना होगा। भारत को विश्व का सबसे ताकतवर देश बनाने के लिए मुसलमानों को काम करना है।

बैठक में कारी इदरीश, मौलाना दिलशाद, अरशद राणा, कदीर कुरैशी, मौलाना अब्बास शेख, मुफलिस गौड़, सरफराज गौड़, डॉ शमशाद, मौलाना मोहम्मद अहमद, मौलाना इकबाल, मौलाना साजिद, सनव्वर कुरैशी आदि मौजूद थे।

पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

डीजे बजाने पर प्रतिबंध का आदेश विधिवत जारी किया गया। इसे अंजुमन ने फतवा नाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed