फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   if Dengue larva found in home fine will charge

बरसात के मौसम में यदि किसी घर में डेंगू का लार्वा मिला तो देना होगा जुर्माना

Fri, 19 Jul 2019 10:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jul 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
if Dengue larva found in home fine will charge
प्रतीकात्मक

बरसात के मौसम में यदि किसी घर में डेंगू का लार्वा मिला तो पांच हजार रुपये जुर्माना भरना होगा। इसके लिए नगर निगम की टीम लगातार निरीक्षण करेगी। किसी भी घर में पानी इकट्ठा होने पर वहां लार्वा मिला तो मकान स्वामी का चालान किया जाएगा। विशेषज्ञ तत्काल इसकी रिपोर्ट नगर स्वास्थ्य अधिकारी को देंगे।

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि शुक्रवार से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग की जाएगी। इससे पहले रायपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कई घरों में ड्रम, कूलर आदि पड़े हुए पाए गए थे। इनमें पानी एकत्र होने के चलते लोगों को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि किसी भी घर में जमा पानी में डेंगू या मलेरिया का लार्वा पाया गया तो मालिक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस जुर्माने को तत्काल प्रभाव से मौके पर ही वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेषज्ञों की टीम मच्छरों के लार्वा की रिपोर्ट लगातार नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएगी। ताकि समय आने पर यहां पर नियंत्रण की कार्रवाई भी की जा सके।

ऐसा हो तो हो जाएं सावधान

- पानी की खुली बोतलें या डब्बे घर की छत पर न फेंकें। 
- पानी की टंकी का ढक्कन खुला न छोड़ें। 
- कोई आधा ड्रम है तो उसे बाहर ढक कर रखें या उसे नष्ट कर दें। 
- अंडर वाटर टैंक को ठीक से ढकें ताकि इसमें मच्छर न पनपें। 
- घर के बाहर नाली में जल ठहराव न होने पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed