फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Cancer patients should take note, dengue can bite if platelets decrease during chemotherapy

Dehradun: कैंसर के मरीज ध्यान दें, कीमोथेरेपी में प्लेटलेट्स कम होने पर लग सकता डेंगू का डंक

Tue, 18 Jun 2024 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

डेंगू के संदिग्ध मरीज अस्पतालों में आने लगे हैं। यूपी की एक महिला मरीज पॉजिटिव भी आ चुकी है। कैंसर के मरीजों को डेंगू से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
Dehradun: Cancer patients should take note, dengue can bite if platelets decrease during chemotherapy
डेंगू - फोटो : amarujala

विस्तार

कैंसर मरीजों को डेंगू ने पकड़ लिया तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है, क्योंकि कैंसर मरीजों में कीमोथेरेपी देने पर प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। पिछले वर्ष दून अस्पताल में इस तरह के कई मरीज सामने आए थे। इन्हें कैंसर होने के साथ ही डेंगू का डंक भी लग गया था।

विज्ञापन


डेंगू के संदिग्ध मरीज अस्पतालों में आने लगे हैं। यूपी की एक महिला मरीज पॉजिटिव भी आ चुकी है। कैंसर के मरीजों को डेंगू से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दून अस्पताल के कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि कैंसर में कीमोथेरेपी देने के बाद प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। यह कीमोथेरेपी का साइड इफेक्ट है। कीमोथेरेपी से पहले यह जानना जरूरी होता है कि मरीज शारीरिक रूप से स्वस्थ है या नहीं। पिछले वर्ष कुछ मरीज शारीरिक रूप से स्वस्थ थे और उन्हें कीमोथेरेपी दी गई थी, लेकिन इनकी प्लेटलेट्स कम हो गई थीं।
विज्ञापन


बिनसर हादसा: फायर बॉल से हादसे की आशंका, पहले भी हो चुकी है घटना... मुख्य वन संरक्षक बोले- बाल-बाल बचा हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन्हें डेंगू भी हो गया तो प्लेटलेट्स और कम हो गईं। ऐसे मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने पर बार-बार प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत पड़ती है। इसलिए कैंसर के मरीजों को डेंगू से बचाव के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed