{"_id":"5df0e78a8ebc3e878f25b6c8","slug":"identity-card-mandatory-for-e-rickshaw-drivers-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालकों को पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य होगा, रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालकों को पहचान पत्र रखना होगा अनिवार्य होगा, रजिस्ट्रेशन कराना भी जरूरी
Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर चालकों को अपना पहचान पत्र अपने साथ रखने और ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कराने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही बताया कि जल्द ही ई-रिक्शाओं के रूट चिह्नित किए जाएंगे। रूटों के आधार पर ही भविष्य में शहर में ई-रिक्शा चलानी होगी।
विज्ञापन
बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह व यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने कोतवाली परिसर में ई-रिक्शा चालकों की बैठक ली। यातायात निरीक्षक ने बताया कि बिना पहचान पत्र के ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सभी ई-रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। कहा कि रात में ई-रिक्शा चालकों को रिक्शा पर रिफ्लेक्टर लगाने भी अनिवार्य होंगे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में रहने वाले ई-रिक्शा चालकों को कोतवाली में अपना सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन
बिना सत्यापन के ई-रिक्शा नहीं चलने दी जाएगी। क्षेत्र में ई-रिक्शा चालकों के रूट निर्धारित किए जाएंगे। रूटों के आधार पर ही ई-रिक्शा चलाई जाएगी। इस दौरान एसएसआई प्रदीप कुमार, एसआई बारु सिंह चौहान, एसआई खजान सिंह चौहान, एसआई नरेंद्र सिंह, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।