फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICU facility will Available in uttarakhand nine Districts Medical college Soon

अच्छी खबर: उत्तराखंड के नौ जिलों के अस्पतालों में जल्द मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Thu, 08 Aug 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
ICU facility will Available in uttarakhand nine Districts Medical college Soon
ICU - फोटो : फाइल फोटो

आपातकालीन सेवा में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही नौ जिलों में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) स्थापित करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और विश्व बैंक पोषित योजनाओं के माध्यम से आईसीयू के लिए धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन


अब तक प्रदेश के तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों समेत चार जनपदों के जिला अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा है लेकिन मरीजों की संख्या के हिसाब से आईसीयू में बेड कम पड़ रहे हैं, जिससे सरकार का प्रत्येक जनपद में जिला अस्पतालों में आईसीयू वार्ड स्थापित करने पर फोकस है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और दून मेडिकल कॉलेज में आईसीयू सेंटर खोलने की कवायद शुरू कर दी है। इन आईसीयू सेंटरों में आधुनिक उपकरणों व अन्य सुविधाओं के लिए विश्व बैंक पोषित और एनएचएम के माध्यम से बजट का प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर मरीजों को हार्ट अटैक या अन्य गंभीर बीमारियों में आपात सेवाओं में आईसीयू में बेहतर इलाज मिल सकेगा। वर्तमान में दून, हल्द्वानी, श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों समेत पिथौरागढ़, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में आईसीयू की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिसमें पिथौरागढ़ और पौड़ी जिला अस्पताल में हंस फाउंडेशन के माध्यम से आईसीयू वार्ड स्थापित किया गया है।

आईसीयू में ये सुविधाएं
गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को आईसीयू सुविधा दी जाती है, जहां पर मरीज की 24 घंटे गहन देखभाल की जाती है। आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर, हार्ट मॉनिटर, फीडिंग ट्यूब्स (खिलाने की नली), ड्रेंस और कैथेटर समेत तमाम आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की सुविधा होती है।

सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आपातकालीन सेवा में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर आईसीयू बनाए जाएंगे। इसमें चार जनपदों के जिला अस्पतालों में आईसीयू शुरू हो चुके हैं।
-नितेश कुमार झा, सचिव, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed