फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IB vigil 10 suspected people of uttarakhand.

उत्तराखंड में IB के रडार पर 10 और संदिग्ध

Mon, 25 Jan 2016 01:27 PM IST
मेहताब आलम/ अमर उजाला, रुड़की
मेहताब आलम/ अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 25 Jan 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
IB vigil 10 suspected people of uttarakhand.

हरिद्वार जिले से आतंक की साजिश रचने के शक में क्षेत्र के चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद उनसे जुड़े 10 से ज्यादा संदिग्ध लोग खुफिया विभाग के रडार पर हैं।

विज्ञापन


आईबी ने संदिग्धों की लिस्ट और उनके मोबाइल नंबर स्थानीय खुफिया विभाग को दिए हैं। सभी लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर खुफिया विभाग संदिग्धों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। इन नंबरों के आधार पर स्थानीय खुफिया विभाग गिरफ्तार युवकों के संपर्क में रह रहे संदिग्धों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में इन चारों युवकों के संपर्क में कौन-कौन लोग सबसे ज्यादा रहे हैं। कड़ियां जुड़ते ही जल्द जिले और प्रदेश से कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। वहीं फरार मोहसिन के मुजफ्फरनगर में छिपे होने की सूचनाएं भी मिल रही है। बताया जा रहा है कि आईबी मुजफ्फरनगर समेत आसपास के इलाकों में दबिश दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता तक पहुंचे तार, युवक की तलाश

IB vigil 10 suspected people of uttarakhand.

संदिग्ध आतंकियों और उनके फरार साथी मोहसिन के अलावा एक और कड़ी खुफिया एजेंसियों की पड़ताल में सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसी अब अखलाक का संपर्क आईएस से कराने वाले कोलकाता निवासी युवक की तलाश में भी जुटी है।

रुड़की क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद जिले में संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस और खुफिया विभाग के बीच तालमेल बैठाकर काम किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों और घनी बस्तियों पर फोकस किया गया है।
- सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसएसपी हरिद्वार

कॉलेजों से भी जुटाया जा रहा रिकॉर्ड
गिरफ्तार चारों युवकों में अखलाकुर्रहमान (अखलाक) सालियर गांव के एक पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट और मेहराज हरिद्वार के ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज का छात्र है। जबकि अजीम और ओसामा कस्बे के ही एक डिग्री कॉलेज में बीए के छात्र हैं।

खुफिया विभाग चारों छात्रों के कॉलेज का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। कॉलेज प्रबंधन के अलावा छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षकों और सहपाठियों से आईबी पूछताछ कर सकती है। गौरतलब है कि आईबी की एक टीम ने 19 जनवरी को रुड़की देहात से आतंकी गतिविधियों के शक में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed