फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IAS sting case accused Umesh Sharma got bail

आईएएस स्टिंग मामला: टीवी चैनल के सीईओ उमेश शर्मा को कोर्ट से मिली जमानत

Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Nov 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
IAS sting case accused Umesh Sharma got bail
उमेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
आईएएस स्टिंग ऑपरेशन केस में फंसे टीवी चैनल के सीईओ उमेश शर्मा को कोर्ट से जमानत मिल गई है। गत आठ नवंबर को बचाव पक्ष ने सत्र न्यायालय में अर्जी लगाई थी। आज दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने उमेश की जमानत याचिका मंजूर कर दी।
विज्ञापन


अपर जिला जज प्रथम आरएस खुल्बे की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। बता दें कि उमेश 29 अक्तूबर से जेल में है। उन्हें 28 अक्तूबर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


उमेश को जमानत मिलना उत्तराखंड पुलिस के लिए बीते 24 घंटे में यह दूसरा झटका है। दरअसल कल (गुरुवार) ही हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा उमेश का नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की याचिका को खारिज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में हाईकोर्ट की एकल पीठ आरोपी बने राहुल भाटिया, प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी, मृत्युंजय मिश्रा की गिरफ्तारी पर रोक लगा चुकी है। इस प्रकरण पर चैनल के ही आयुष गौड़ ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

10 अगस्त को आयुष गौड़ की ओर से देहरादून के राजपुर थाने में उमेश शर्मा, राहुल भाटिया, प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी, मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 386, 388 व 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया।

उमेश शर्मा प्रकरण एक नजर

10 अगस्त - राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। 
22 अक्तूबर - राजपुर थाना पुलिस ने कोर्ट से सर्च और गिरफ्तारी वारंट हासिल किया। 
28 अक्तूबर - गाजियाबाद स्थित उमेश के घर से उसकी गिरफ्तारी हुई। 
29 अक्तूबर - उमेश शर्मा को आठ नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। 
31 अक्तूबर - उमेश शर्मा की सात घंटे की रिमांड मंजूर की गई।   
01 नवंबर - पुलिस ने उमेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ और मसूरी स्थित घर में तलाशी की। 
01 नवंबर - उमेश शर्मा के खिलाफ राजपुर थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ। 
02 नवंबर - उमेश शर्मा को कस्टडी रिमांड पर लेने की पुलिस की अर्जी खारिज हुई।
02 नवंबर - उमेश शर्मा की जमानत अर्जी निचली अदालत से खारिज हुई। 
04 नवंबर - झारखंड की राजधानी रांची में उमेश के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ। 
08 नवंबर - सेशन कोर्ट में उमेश की जमानत याचिका दाखिल की गई। 
16 नवंबर - सेशन कोर्ट ने उमेश की जमानत याचिका मंजूर की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed