फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ias and pcs transfer in uttarakhand again

उत्तराखंड: तीन आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के विभागों में फिर फेरबदल, पढ़ें किसे कहा मिली तैनाती

Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Ias and pcs transfer in uttarakhand again
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शासन ने तीन आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने बृहस्पतिवार को ये आदेश  जारी किया। प्रभारी सचिव सुशील कुमार को अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (आपूर्ति शाखा/आईटी) से मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये दायित्व अपर सचिव परिवहन रणवीर सिंह चौहान को दिया गया है। अपर सचिव राजस्व बीएम मिश्र वर्तमान विभागों के साथ निबंधक सहकारिता का दायित्व भी देखेंगे। ये दायित्व राज्य सिविल सेवा के अधिकारी अपर सचिव उमेश नारायण पांडेय के पास था। पांडेय के शेष विभाग यथावत रहेंगे। अपर आवास आयुक्त डॉ. अभिषेक त्रिपाठी को सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें वर्तमान विभागों के साथ संयुक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण का दायित्व दिया गया है। सचिवालय सेवा की अधिकारी गरिमा रौंकली को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आवास तथा सचिव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। उनका चिकित्सा शिक्षा का दायित्व यथावत रहेगा। अपर सचिव गृह अतर सिंह को अपर महानिदेशक कारागार की जिम्मेदारी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed