फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: CBSE started tele helpline for board exam candidates, gave tips to stay stress free

Dehradun: बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए CBSE ने शुरू की टेली हेल्पलाइन, तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स

Sun, 02 Feb 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 02 Feb 2025 07:38 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में परीक्षा को लेकर बोर्ड के छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए सीबीएसई की ओर से परामर्श दिया जाने लगा है।

विज्ञापन
Dehradun: CBSE started tele helpline for board exam candidates, gave tips to stay stress free
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पढ़ा हुआ याद नहीं रहता, याददाश्त को कैसे बढ़ाए... इस तरह के सवाल सीबीएसई की टेली हेल्पलाइन पर छात्रों की ओर से पूछे जा रहे हैं। विशेषज्ञ छात्रों और अभिभावकों को उचित सुझाव दे रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। ऐसे में परीक्षा को लेकर बोर्ड के छात्रों को तनाव मुक्त रखने के लिए सीबीएसई की ओर से परामर्श दिया जाने लगा है। शनिवार से शुरू हुई सीबीएसई की टेली हेल्पलाइन पर छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सवाल किए। छात्रों और अभिभावकों के सवाल के जवाब न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने दिए। पेश है सवाल-जवाब के कुछ अंश।
विज्ञापन


National Games: महाराष्ट्र के वैशव ने तोड़ा जगदीश विश्वकर्मा का रिकॉर्ड, 160 किलोग्राम वजन उठाकर बने चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : पढ़ा हुआ याद नहीं रहता, याददाश्त बढ़ाने की कोई दवा आती है क्या?
जवाब : याददाश्त बढ़ाने या याद रखने के लिए कोई दवा नहीं आती। पढ़ा हुआ याद रखने के लिए सबसे बेहतर तरीका है समझ कर पढ़ा जाए और नया कोई भी विषय पढ़ने का अब समय नहीं है। पूरी तरह से सकारात्मक रहें।
सवाल : घंटों पढ़ने के बाद भी आत्मविश्वास नहीं बढ़ रहा है, इसके लिए क्या करना होगा?
जवाब : आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर योजना बनानी होगी। इसके साथ टाइम टेबल बनाकर उसके अनुसार ही पढ़ाई करनी होगी। इसके लिए आप अपने शिक्षकों की भी मदद ले सकते हैं।
सवाल : पढ़ाई के दौरान कई तरह के विचार आते हैं, उनसे कैसे बचा जा सकता है?
जवाब : जब ध्यान केंद्रित नहीं रहता तो इस तरह की परेशानी आती है। इससे बचने के लिए सबसे पहले यह ध्यान रखना होगा कि इस समय पढ़ाई ही महत्वपूर्ण है। गैजेट्स से दूरी बनानी होगी।

सवाल : मेरे पढ़ने के स्टाइल को अभिभावक गलत बताते हैं, पढ़ने के स्टाइल को बदला चाहिए क्या?
जवाब : बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने बच्चों के लिए घर में पढ़ाई का माहौल तैयार करें। पढ़ाई के साथ उनके खान-पान के साथ उनके सोने और आराम करने पर ध्यान देना होगा और रोक-टोक कम करनी होगी।
सवाल : पढ़ते समय नींद बहुत आती है, ऐसे में क्या किया जाए?
जवाब : पढ़ने के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अब सिर्फ रिवीजन का समय बचा है। नए विषय पढ़ने का समय नहीं है, बेहतर होगा जो पहले पढ़ा है, उसका रिवीजन किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed