फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   I am dogmatic hindu, don't want to change.

कटटर हिंदू हूं और ऐसा ही रहूंगा, बदलने की जरूरत नहीं: सोम

Tue, 27 Oct 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 27 Oct 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
I am dogmatic hindu, don't want to change.

अपनी फायरब्रांड छवि के चलते सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता संगीत सोम ने अब फिर एक विवादित बयान दिया है। एक निजी कार्यक्रम में मंगलवार को रुड़की पहुंचे उत्तरप्रदेश के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा कि मैं कट्टर हिंदू हूं और ऐसा ही रहूंगा। मुझे नहीं लगता कि स्वयं में बदलाव की कोई आवश्यकता है।

विज्ञापन


बीएसएम तिराहे के समीप एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन समारोह पहुंचे विधायक संगीत सोम ने सपा के साथ ही बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने यूपी में सपा के शासन को गुंडाराज करार दिया।
विज्ञापन


कहा कि पंचायत चुनाव में सपा के प्रत्याशी और नेता खुलेआम गुंडागर्दी दिखा रहे हैं। अगर यूपी में निष्पक्ष पंचायत चुनाव होता तो सपा का सूपड़ा साफ हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर लगाया सांप्रदायिक दंगे फैलाने का आरोप

I am dogmatic hindu, don't want to change.

उन्होंने सपा पर सांप्रदायिक दंगे फैलाकर धुव्रीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही बसपा और कांग्रेस पर भी सांप्रदायिक दंगों में राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि यूपी में अगली सरकार भाजपा की होगी।

हरकत में आया पुलिस प्रशासन
बिना किसी जानकारी के अचानक संगीत सोम के रुड़की पहुंचने की सूचना से पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया। यूपी के पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स भेजी गई। इसी दौरान करीब आधे घंटे रुकने के बाद संगीत सोम वापस रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed